Nawaz Sharif Grandson Wedding: नवाज शरीफ की बहु के लहंगे पर क्यों मचा बवाल? भारत से है खास कनेक्शन
Nawaz Sharif Grandson Wedding: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के पोते जुनैद सफ़दर और शंज़े अली रोहैल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लाहौर में संपन्न हुए इस शाही निकाह के वैभव से ज्यादा विवाद इसकी 'भारतीय कड़ियों' को लेकर हो रहा है।
दरअसल, शरीफ़ परिवार की बहू ने अपनी ज़िंदगी के सबसे खास मौके के लिए पाकिस्तानी हुनर को छोड़ भारतीय डिजाइनरों के कपड़ों का चुनाव किया है। इस फैसले ने पाकिस्तान के भीतर एक नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है, जहां लोग इसे राष्ट्रीय गौरव और आर्थिक नैतिकता से जोड़कर देख रहे हैं।

लहंगे का 'भारत कनेक्शन' और विवाद
नवाज़ शरीफ़ की बहू शांजे अली रोहैल ने अपनी शादी के प्रमुख समारोहों के लिए मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनरों को चुना। उन्होंने अपनी मेहंदी की रस्म के लिए सब्यसाची मुखर्जी का सिग्नेचर आउटफिट पहना, जबकि शादी के मुख्य कार्यक्रम के लिए तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी चुनी। जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई, पाकिस्तानी नेटिजन्स भड़क उठे। लोगों का तर्क है कि जब देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तब एक प्रमुख राजनीतिक परिवार भारत के लग्जरी ब्रांड्स पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रहा है।
Junaid Safdar Shanze Ali Marriage: पाकिस्तानी डिजाइनरों की अनदेखी का आरोप
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर सबसे ज्यादा गुस्सा है कि पाकिस्तान में 'फराज मनन' और 'एली मजीद' जैसे विश्व प्रसिद्ध डिजाइनर होने के बावजूद शरीफ़ परिवार ने सीमा पार के डिजाइनरों को प्राथमिकता दी। आलोचकों का कहना है कि मरियम नवाज़ और उनके परिवार को स्थानीय फैशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहिए था। इस चुनाव को पाकिस्तान की स्थानीय कला और उद्योग के लिए एक 'अपमान' के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे फैशन जगत के दिग्गजों में भी नाराजगी है।
ये भी पढे़ं: Shanzay Ali Rohail हैं? वो बनीं Pakistan Ex PM नवाज शरीफ की दूसरी पौत्र वधू , कैसे चढ़ा इश्क परवान?
मरियम नवाज़ के कपड़ों पर भी उठे सवाल
सिर्फ बहू ही नहीं, बल्कि दूल्हे की मां और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ के परिधान भी विवादों के घेरे में हैं। मरियम ने भी उत्सव के दौरान भारतीय डिजाइनर अभिनव मिश्रा (Maryam Nawaz Abhinav Mishra Lehenga) का काम किया हुआ लहंगा पहना था। लोगों ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि शरीफ़ परिवार का 'भारत प्रेम' अब उनके पहनावे में भी साफ झलक रहा है। कई यूजर्स ने इसे 'फैशन डिप्लोमेसी' करार दिया, जबकि अन्य ने इसे टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी बताया।
ये भी पढे़ं: Shehbaz Sharif Arrest Warrant: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ होंगे गिरफ्तार! वारंट जारी, मचा बवाल
देशभक्ति और अर्थव्यवस्था की नई बहस
यह विवाद केवल कपड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें देशभक्ति का तड़का भी लग गया है। तरुण तहिलियानी के पिता भारतीय नौसेना के प्रमुख रह चुके हैं, इस तथ्य ने पाकिस्तानी कट्टरपंथियों को और अधिक भड़का दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह चुनाव अनजाने में हुआ है या इसके पीछे कोई संदेश है। फिलहाल, इस शादी की तस्वीरों ने पाकिस्तान में फैशन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बीच एक बेहद पेचीदा बहस छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications