Navratri 2023: भारत के साथ राजनयिक गतिरोध के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने नवरात्रि की दीं शुभकामनाएं
Canada PM Justin Trudeau Wishes Navratri 2023: हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार नवरात्रि रविवार 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। भारत के साथ राजनयिक गतिरोध के बीच पीएम जस्टिन ट्रूडो ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि की शुभकामनाएं! मैं हिंदू समुदाय के सदस्यों और उन सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं जो इस त्योहार को मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि हिंदू आस्था में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहारों में से एक है। राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अक्सर इसे स्त्री ऊर्जा के उत्सव के रूप में देखा जाता है। कनाडा के सभी लोगों के लिए नवरात्रि हिंदू समुदायों के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में अधिक जानने और कनाडा के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करती है।
बता दें कि 18 सितंबर को भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव तब बढ़ गया था। जब जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उनकी सरकार प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों को जोड़ने वाले विश्वसनीय आरोपों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। भारत ने आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया था।
एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाओं को निलंबित कर दिया। साथ ही एक कनाडाई राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया था।
यह भी पढ़ें- एक बार फिर से जस्टिन ट्रूडो चर्चा मे, यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर कह दी ये बात












Click it and Unblock the Notifications