एक बार फिर से जस्टिन ट्रूडो चर्चा मे, यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर कह दी ये बात

कनाडा के प्रधानमंत्री जसिट्न ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के साथ मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने उन्होंने भारत और कानून का शासन बनाए रखने और इस कानून का सम्मान करने के महत्व पर चर्चा की।

ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज मोहम्मद बिन जायद और मैंने फोन पर इजराइल की मौजूदा स्थिति पर बात की। हमने इसपर गहरी चिंता जाहिर की। इसके साथ ही आम लोगों के जीवन की रक्षा को लेकर चर्चा की। हमने भारत के बारे में और कानून का सम्मान करने और इसे बनए रखने के महत्व पर भी चर्चा की।

justin trudeau

ट्रूडो का बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत के साथ कनाडा के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं। कनाडा ने आरोप लगा था कि कनाडा के नागरिक की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ हो सकता है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स का मुखिया था और भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी था। भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एड्रिन वाटसन ने कहा कि प्रशासन ने इसपर गहरी चिंता जाहिर की है औरर भारत से कनाडा की जांच में सहयोग करने की अपील की है। इस विवाद के बीच भारत ने बड़ी संख्या में कनाडा के राजनयिकों को वापस उनके देश भेज दिया है।

इससे पहले ऋषि सुनक ने भी ट्रूडो से शुक्रवार को बात की थी। दोनों नेताओं के बीच खुलकर भारत-कनाडा विवाद पर चर्चा हुई। इस दौरान सुनक ने आशा जताई है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच विवाद में कमी आएगी। सुनक ने कहा कि हर देश को राजनयिक संबंधों पर विएना कंवेंशन के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+