ब्लैक होल से निकलती हैं सुनामी की तरह लहरें, पहली बार नासा ने अद्भुत तस्वीर को किया कैद

नासा ने पहली बार दिखाया, ब्लैक होल के अंदर कैसे उठती है सुनामी, आप भी देखिए अद्भुत तस्वीर।

नई दिल्ली, जुलाई 05: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार 'साइंस-फाई' थ्रिलर नाम के साथ ब्लैक होल की एक तस्वीर जारी की है। नासा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में एक विशाल ब्लैक होल सुनामी की तस्वीर साझा की है। नासा ने बताया है कि कंप्यूटर सिमुलेशन की मदद से खगोल भौतिकीविदों ने गहरे अंतरिक्ष में, गैस को सुपरमैसिव ब्लैक के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से बचकर निकलते देखा है। ऐसा करने पर गैसें सुनामी जैसी आकृति बनाती हैं।

Recommended Video

    NASA ने एक Supermassive Black Hole की तस्वीर की शेयर, जानें इसके बारे में । वनइंडिया हिंदी
    पहली बार देखिए सुनामी की तरंगे

    पहली बार देखिए सुनामी की तरंगे

    नासा ने बताया है कि ठीक ऐसी दूरी पर जहां आसपास के पदार्थ पर सुपरमैसिव ब्लैक होल की पकड़ कमजोर होती है, वहां घूमने वाली डिस्क का ठंडा वातावरण महासागरों की तरह लहरें पैदा कर सकता है। जब ये तरंगें सूर्य से 10 गुना ज्यादा गर्म हवाओं के साथ मिलती हैं, तो वे एक सर्पिल भंवर जैसी आकृति बनाती हैं, जो डिस्क के ऊपर 10 प्रकाश-वर्ष तक यात्रा कर सकती हैं। नासा ने पहली बार सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यह अद्भुत तस्वीर को पोस्ट किया है, जिसपर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। ब्लैक होल से निकलने वाली तरंगे सुनामी की तरह ही होती हैं और इसकी तस्वीर को निकालना कतई आसान नहीं था और नासा के वैज्ञानिक कई सालों से इसके लिए मेहनत कर रहे थे और आखिरकार उन्हें ब्लैक होल से इस अद्भुत तस्वीर को कैप्चर करने में मदद मिल गई है।

    नासा ने जारी की तस्वीर

    नासा ने जारी की तस्वीर

    नासा द्वारा जारी ताजा तस्वीर में एक विशाल ब्लैक होल धूल में छिपा हुआ नजर आ रहा है और पास की गैस में भी कुछ अजीब सा दिख रहा है। ब्लैक होल के आस-पास की डिस्क से उच्च-ऊर्जा एक्स-रे इस गैस के साथ परस्पर क्रिया करती हैं और सुनामी (डिस्क पर हल्की नीली तरंगें) और नारंगी रंग में कॉर्मेन वोर्टेक्स स्ट्रीट उत्पन्न करती हैं। नासा का कहना है, 'आगे के मिशन में इसको लेकर और पुख्ता सबूत दिया जाएगा, लेकिन तब तक शोधकर्ताओं को अब तक मिले आंकड़ों के आधार पर अपने मॉडल में और सुधार करना होगा।

    सोशल मीडिया पर लोग हैरान

    सोशल मीडिया पर नासा द्वारा इस अद्भुत तस्वीर को पोस्ट किए जाने के बाद ही ये काफी ज्यादा वायरल हो गया और करीब 6 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। वहीं, लोग एक से बढ़कर एक दिलचस्प कमेंट लिख रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि ''किसी के पास भी नासा से बेहतर कंटेट दिखाने के लिए नहीं है''। वहीं, एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस तस्वीर को अभूतपूर्व करार दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+