NASA की दूरबीन ने ढूंढ़े 10 ग्रह, जहां है जीवन की संभावना

नई दिल्ली। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने सौर मडंल के बाहर 219 नए ग्रहों की खोज की है।

माना जा रहा है कि इनमें से 10 ग्रह ऐसे भी हैं जिनकी परिस्थितियां धरती सरीखी है। जिस तरह से पृथ्वी ना तो सौर मंडल में सूर्य के ज्यादा पास है और ना ही ज्यादा दूर कुछ ही ऐसी ही परिस्थिति इन ग्रहों की भी है।

NASA की दूरबीन ने ढूंढ़े 10 ग्रह, जहां है जीवन की संभावना

बता दें कि सूर्य के बहुत करीब होन के कारण ग्रह पर तापमान बहुत ज्यादा होता है, और सूर्य के बहुत दूर होने पर बहुत ठंड होती है जिसकी वजह से पानी मौजूद होने की संभावना ना के बराबर होती है।

खोजी है संभावित दुनिया

एक ट्वीट में नासा ने लिखा है कि 'वैज्ञानिकों ने 219 नई संभावित दुनिया खोजी है।' इन सभी को केपलर अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से खोजा गया है।

नासा ने कहा है कि , 'केपलर ने अब तक 4,034 खगोलीय पिंडों की तलाश की है,जो ग्रह कहे जा सकते हैं। इनमें से 2,335 हमारे सौर मंडल के बाहर हैं। केपलर ने अभी तक पृथ्वी के के बराबर और जीवन की संभावनाओं वाले जिन ग्रहों को खोजा है, उनमें से 30 की पुष्टि हो चुकी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+