नासा का कैसिनी यान शनि ग्रह के ऊपर हुआ नष्ट, 20 साल से अंतरिक्ष में था

वाशिंगटन। बीते 20 सालों से शनि ग्रह का चक्कर लगा रहा अंतरिक्ष यान कैसिनी शुक्रवार को नष्ट हो गया। नासा वैज्ञानिकों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैसिनी यान नष्ट हो चुका है। इस यान से सिग्नल आना अब बंद हो गया है। इसके साथ ही कैसिनी यान का 20 साल का सफर हो गया।

नासा का कैसिनी यान शनि ग्रह के ऊपर हुआ नष्ट, 20 साल से अंतरिक्ष में था

बता दें कि 20 साल पहले कैसिनी को शनि ग्रह और उसके उपग्रहों की खोज के लिए नासा ने भेजा था। यह यान पिछले 13 सालों से शनि ग्रह के चक्कर लगा रहा था और वहां से पृथ्वी पर इस ग्रह की जानकारियां भेजता था। कैसिनी ने शनि के साथ ही उसके कई उपग्रहों की भी परिक्रमा की। कैसिनी शनि ग्रह के इतना करीब जाने वाला पहला यान है। इस योजना में नासा ने करीब 24,360 रुपये खर्च किए।

शुक्रवार को कैसिनी का आखिरी दिन था। अपने आखिरी दिन कैसिनी ने शनि ग्रह के चक्कर काटे और शनि के उपग्रह टाइटन के वायुमंडल में प्रवेश किया जहां से उसने पृथ्वी पर अपना आखिरी संदेश भेजा। कैसिनी के इमेजिंग कैमरा ने शनि के चारों ओर आखिरी तस्वीरें ली। इसके बाद कैसिनी शनि ग्रह की सतह की तरफ बढ़ा। सतह पर पहुंचते ही कैसिनी में छोटे-छोटे विस्फोट होने शुरू हो गए और वो नष्ट हो गया।

बता दें कि कैसिनी ने अपने 20 सालों के सफर में शनि ग्रह के 6 नए उपग्रह खोजे। इस दौरान इस यान ने करीब 790 करोड़ किलोमीटर का सफर तय किया। नासा के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में 27 देशों ने शिरकत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+