ऐसा नजर आता है चांद दिन में जब गुजरता है पृथ्वी के पास से
कैलिफोर्निया। क्या आप जानते हैं कि धरती से नजर आने वाले चांद का दूसरा हिस्सा कैसा नजर आता है और यह कैसा लगता है जब धरती का चक्कर लगाता है। नासा ने अब चांद के दूसरे हिस्से की फोटोग्राफ जारी की है। नासा के डिस्कवर सैटेलाइट ने पृथ्वी से करीब 10 लाख मील की ऊंचाई से यह तस्वीरें ली हैं।

16 जुलाई को ली गई फोटोग्राफ
पृथ्वी से हमें चांद का एक ही हिस्सा नजर आता है। इन तस्वीरों में खास बात है कि इसमें सूर्य की तेज रोशनी में चांद कैसा नजर आता है, इसे डिस्वकर ने काफी खूबसूरती के साथ कैद किया है। नासा की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि सैटेलाइट ने पिछली 16 जुलाई को यह फोटोग्राफ ली है।
यह फोटोग्राफ डिस्कवर ने पॉलीक्रोमेटिक इमेजिंग कैमरा यानी इपिक की मदद से ली है। इपिक ने दिन की रोशनी में तेजी से पृथ्वी का चक्कर लगाते चांद की काफी खूबसूरत तस्वीरें ली हैं। यह चांद का पिछला हिस्सा है जो हमें कभी नहीं नजर आता है।
ओजोन परत, धूल ऊंचाई और पानी के कणों के बीच से भी इस कैमरे ने 10 लाख मील की ऊंचाई से धरती की साफ तस्वीरें ली हैं। अगले माह से इपिक पृथ्वी का नियमित रूप से परीक्षण करेगा और उसमें आने वाले बदलावों की लगातार तस्वीरें जारी करेगा। करीब दो साल बाद डिस्कवर के अपनी कक्षा में गुजरते समय चांद और पृथ्वी की एकसाथ तस्वीरें मिली हैं।
पैसेफिक ओशिन से गुजर रहा चांद
इपिक ने जब यह तस्वीरें ली उस समय चांद पैसेफिक ओशिन और उत्तरी अमेरिका के ऊपर से गुजर रहा था। फोटोग्राफ के ऊपरी बाएं हिस्से की ओर उत्तरी ध्रुव यानी नॉर्थ पोल नजर आ रहा है। चांद का यह हिस्सा वर्ष 1959 के बाद दुनिया
के सामने आया है। उस समय सोवियत लूनस 3 स्पेसक्राफ्ट ने पहली तस्वीरें भेजी थी। इसके बाद से नासा ने कई बार यह तस्वीरें लेने की कोशिश की लेकिन सफलता अब मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications