नरेंद्र मोदी के लिए पूरे सिडनी में छाई खुमारी

सिडनी। सिडनी का एलफोंस एरेना सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी तरह सज चुका है। मोदी ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होने के लिए आज सिडनी पहुंचे हैं।

17,000 भारतीय मोदी को सुनने को तैयार

मोदी सोमवार सुबह ब्रिस्बेन में सुबह के नाश्ते पर ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय व्यवसायियों के साथ मुलाकात के बाद सिडनी के लिए रवाना हुए थे। न्‍यूयॉर्क के मैडिसन स्‍क्‍वॉयर की ही तर‍ह यहां भी मोदी की दिवानगी देखते ही बन रही है।

28 अक्‍टूबर को मोदी के कार्यक्रम के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी और अब यह हाउसफुल हो चुका है। 17,000 भारतीयों सोमवार को मोदी को सुनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा 16,000 लोग एरिना के बाहर मोदी को सुनने के लिए मौजूद होंगे। इन 16,000 लोगों के बड़ी स्‍क्रींस पर लाइव टेलीकास्‍ट का इंतजाम किया गया है।

मोदी एक्‍सप्रेस से 250 लोग पहुंचे सिडनी

वहीं इन सबसे अलग मेलबर्न से सिडनी के लिए जो मोदी एक्‍सप्रेस चलाई गई थी उसके जरिए भी लोग यहां पहुंच चुके हैं। मोदी को सुनने के लिए मोदी एक्सप्रेस से करीब 250 हाथोंं में तिरंगा लिए सिडनी में मौजूद हैं। मोदी एक्‍सप्रेस 800 किमी का सफर तय कर सिडनी पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+