कौन हैं भारतीय-इजरायली सिंगर लियोरा और क्या है पीएम मोदी के इजरायल दौरे से उनका कनेक्शन
तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जुलाई यानी मंगलवार को इजरायल के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि पहली बार कोई भारतीय पीएम भी इजरायल पहुंचेगा। इस मौके पर इजरायल में कई तैयारियां हैं। पीएम मोदी जब इजरायल में होंगे तो भारत और इजरायल के राष्ट्रगान से उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं इस मौके पर एक इजरायली-भारतीय गायिका भी पीएम मोदी का इंतजार कर रही हैं। इनका नाम है लियोरा इसैक और लियोरा पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई बॉलीवुड नंबर्स पर थिरकती नजर आएंगी।

कौन हैं लियोरा
लियोरा एक भारत और इजरायली मूल की सिंगर हैं। लियोरा तेल अवीव में होने वाले कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस देंगी। लियोरा ही पीएम मोदी के तेल अवीव आने पर स्वागत करेंगी। चार जुलाई को जब पीएम मोदी इजरायल में होंगे तो उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा और लियोरा इस कार्यक्रम में भारत और इजरायल का राष्ट्रगान गाएंगी।

पुणे से ली क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग
लियोरा जब 15 वर्ष की थीं तो उन्होंने पुणे में क्लासिकल संगीत को सीखा। वर्ष 1995 में उन्हें उनका पहला बॉलीवुड ब्रेक 'दिल का डॉक्टर' फिल्म से मिली और इस फिल्म में अनुपम खेर मेन लीड रोल में था। लियोरा ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट सिंगर्स जैसे कुमार सानू, सोन निगम और उदित नारायण के साथ कई गाने गाए हैं।

लियोरा का आती थी घर की याद
इसी समय लियोरा ने भजनों और गजलों में भी अपनी आवाज दी। लियोरा आठ वर्ष तक भारत में रहीं और इसके बाद अपने परिवार के पास वापस इजरायल लौट गईं। लियोरा का बॉलीवुड करियर उस समय आगे बढ़ रहा था। लियोरा ने इसके पीछे वजह बताई, 'मुझे अपने घर की बहुत याद आ रही थी और मैं उससे ज्यादा देर तक दूर नहीं रह सकती थीं।' लियोरा के गाने हिब्रू और भारतीय संगीत में हैं।

पीएम मोदी के डिनर में लियोरा
वर्ष 2016 में लियोरा का सिंगल आया जिसका नाम था 'माला माला' और यह इजरायल का सुपरहिट नंबर बन गया। लियोरा इस गाने को इजरायली बॉलीवुड नंबर कहती हैं और यू-ट्यूब पर इसे कई मिलियन बार देखा गया है। इसैक इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू की ओर से पीएम मोदी के सम्मान में दिए गए डिनर में गाएंगी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी सम्मान
वर्ष 2015 में जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इजरायल की यात्रा पर गए थे तो उस समय भी पीएम नेतान्याहू की ओर से आयोजित डिनर में लियोरा ने गाना गाकर उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी मंगलवार को इजरायल के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी यहां पर तीन दिन तक रुकेंगे और करीब 4,000 भारतीय इजरायली लोगों को संबोधित करेंगे। इस ट्रिप का मकसद इजरायल के साथ पहले से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।












Click it and Unblock the Notifications