अंतरिक्ष की रहस्यमयी 'अंगूठी', 360 KM के क्षेत्र में फैली, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

इटली में अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी अंगूठी जैसी तस्वीर देखी गई। साइंटिस्ट्स इसे प्रकृति में कुछ खास बदलाव के कारण होने वाली एक घटना बताई है।

Mysterious ring in space

Ring in Space: इटली में धरती से अंतरिक्ष में दिखी एक खास तस्वीर कैमरे में कैद की गई। ये पिक्चर्स एक रिंक के रूप में दिखी, जो करीब 360 किलोमीटर के दायरे में फैली थीं। इस आकृति का रंग पूरी तरह लाल था। इसको लेकर लोगों ने तरह- तरह के अनुमान लगाए। वहीं साइंटिस्ट्स के मुताबिक स्पेस में इस तरह की आकृति बनना विद्युत चुम्बकीय प्रभाव (Electromagnetic Effect) का परिणाम है।

इटली में 27 मार्च को स्पेस में देखी गई आकृति किसी अंतरिक्ष यान की तरह मंडरा रही थी। ये लाल रंग की थी। ये आकृति ड्रियाटिक समुद्र तक फैली थी। इस तस्वीर को फोटोग्राफर वाल्टर बिनोटो (Valter Binotto) ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। बनोटे ने ये तस्वीर इटली के छोटे शहर पोसाग्नो में ये तस्वीर कैप्चर की। बाद में फोटोग्राफर बिनोटो ने तस्वीर के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया।

ये आकृति विद्युत चुम्बकीय पल्स स्रोतों का परिणाम है। फोटोग्राफर बिनोटो ने कहा, "ईएलवीई मेरे से लगभग 285 किमी दक्षिण में एंकोना के पास एक तूफान में तीव्र बिजली से उत्पन्न हुआ था।"

स्पष्ट रूप ये आकृति एक वलय के रूप में थी। इसे मध्य इटली के ऊपर स्पष्ट देखा गया। साइंटिस्ट्स ने कहा कि विशाल वृत्त कम से कम 360 किलोमीटर व्यास तक फैला हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है के ये आकृति विद्युत चुंबकीय प्रभाव के कारण बना, जो सामान्य बिजली की तुलना में 10 गुना अधिक था। बता दें कि सामान्यतौर पर बिजली में 10 से 30 किलो-एम्पीयर करंट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+