म्यांमार में सेना का जुल्म जारीः 77 साल की आंग सान सू ची फिर दोषी करार, अब जेल में गुजारने होंगे 26 साल

आंग सान सू ची के समर्थकों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति पर लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उन्हें अगले चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए बदनाम करने और सेना की जब्ती को वैध बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

आंग सान सू ची (Aung San Suu Kyi) को आजीवन जेल में कैद रखने के लिए म्यांमार (Myanmar) की सैन्य सरकार लगातार एक के बाद एक मामले में उन्हें दोषी बताकर सजा बढ़ाती जा रही है। बीते महीने सितंबर में दो बार 3-3 सालों की सजा सुनाए जाने के बाद एक बार फिर से अदालत ने नेता आंग सान सू ची को एक और आपराधिक मामले में दोषी ठहराया है और तीन साल की सजा सुनाई है। अब आंग सान सू ची को जेल में कुल 26 साल काटने होंगे।

व्यापारी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार

व्यापारी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार

समाचार एजेंसी म्यांमार नाउ के मुताबिक मांडले क्षेत्र उच्च न्यायालय ने नेपिताव डिटेंशन सेंटर में एक जून्टा-नियंत्रित बंद अदालत में आंग सान सू ची को सजा सुनाई। सू ची पर कई साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के लिए दोषी ठहराए गए व्यापारी माउंग वीक से 550,000 अमरीकी डॉलर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। बिजनेसमैन माउंग वीक ने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने सू ची को पैसे दिए तो वहां आसपास कोई नहीं था।

मिंट स्वे का दामाद है माउंग वीक

मिंट स्वे का दामाद है माउंग वीक

गौरतलब है कि माउंग वीक की पत्नी म्यांमार के राष्ट्रपति मिंट स्वे की भतीजी हैं। मिंट स्वे 1 फरवरी 2021 में तब आंग सान सू ची को हटाए जान के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए थे। मिंट स्वे ने सू ची की निर्वाचित नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) सरकार को हटा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि सू की का स्वास्थ्य अच्छा है। कोर्ट में पत्रकारों को सुनवाई में शामिल होने से रोक दिया गया और सू की के वकीलों को मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

2021 में हुए तख्तापलट के बाद से जले में हैं सू ची

2021 में हुए तख्तापलट के बाद से जले में हैं सू ची

आंग सान सू ची को फरवरी 2021 में तख्तापलट के बाद से हिरासत में लिया गया था और उन्हें पहले ही चुनावी धांधली, भ्रष्टाचार और उकसावे सहित कई अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है। आंग सान सू ची को अलग-अलग मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा रही है। अभी तक 7 अलग-अलग मामलों में उनकी कुल सजा 26 सालों तक पहुंच चुकी है। इससे पहले 29 सितंबर को एक भ्रष्टाचार मामले में उन्हें 3 साल की सजा दी गई थी।

जेल में खत्म करने की योजना पर काम कर रही सेना

जेल में खत्म करने की योजना पर काम कर रही सेना

सितंबर महीने में ही 2 तारीख को उन्हें चुनाव में धांधली करने के मामले में दोषी ठहराया गया था और 3 सालों की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा अगस्त महीने में आंग सान सू ची को एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद 6 सालों की सख्त सजा सुनाई गयी थी। कुल मिलाकर यही लगता है कि म्यांमार की सैन्य अदालत ने अब 77 साल की नोबल पुरस्कार से सम्मानित नेता आंग सान सू ची की पूरी जिंदगी जेल के अंदर ही खत्म करने की योजना पर बड़ी शिद्दत से काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+