ब्रुनेई में मुसलमानों ने मनाया क्रिसमस तो होगी पांच वर्ष की जेल
बंदर सेरी बेगावान। ब्रुनेई के सुल्तान जो अपनी दौलत के लिए अपने देश में मशहूर हैं, उन्होंने देश में मुसलमानों के क्रिसमस सेलिब्रेशन को बैन कर दिया है।

उन्होंने अपने एक आदेश में कहा है कि अगर मुसलमानों ने इसे मनाने की कोई तैयारी की है तो फिर उन्हें पांच वर्ष की या इससे ज्यादा की सजा झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सुल्तान हसनाल बोलकिया ने पब्लिक प्लेस पर क्रिसमस के सेलिब्रेशन को बैन कर दिया है। तेल से भरपूर इस देश में अब न तो सैंटा की टोपी नजर आ रही है और न ही कोई क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है।
सुल्तान का मानना है कि अगर देश में ऐसा कुछ हुआ तो उनके देश में मौजूद धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचेगी।
ब्रुनेई में इस नए आदेश के बाद से कोई भी मुसलमान ऑफिसों में भी क्रिसमस नहीं मनाएगा। अगर वह ऐसा करेगा तो भी उसे जेल में डाल दिया जाएगा। गैर-मुसलमान नागरिक क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं लेकिन वे अपने सेलिब्रेशन प्लान को देश के मुसलमान नगारिकों के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।
ब्रुनेई की कुल आबादी 420,000 है जिसमें 65 प्रतिशत मुसलमान हैं। करीब 20 प्रतिशत आबादी गैर-मुसलमान, बौद्ध और क्रिश्चियन समुदाय की है।
धार्मिक मामलों के विभाग की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि क्रिसमस के दौरान ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे देश की धार्मिक भावना को किसी तरह की चोट पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications