वो पवित्र स्थल जहां का 'काला पत्थर' चूम सकेंगे 'हाजी', सऊदी अरब का फैसला मुस्लिमों के लिए 'सौगात'

नई दिल्ली, 04 अगस्त। सऊदी अरब के किंग के आदेश पर पिछले दो सालों से लगी पाबंदी अब हटा दी गई है। हज करने मक्का पहुंचने वाले हाजियों के लिये एक बड़ी सौगात है। अब वो उस चमत्कारी काले पत्थर को चूम सकेंगे जिससे पहले वे वंचित रह जाते थे।

काले पत्‍थर को चूमकर दुआ मांगते हैं हाजी

काले पत्‍थर को चूमकर दुआ मांगते हैं हाजी

मक्‍का इस्लाम धर्म का पवित्र स्थल है। इस धर्म को मानने वालों के लिए जीवन में एक बार हज यात्रा जरूरी मानी जाती है। काबा पहुंचकर हज यात्री परिक्रमा करते हैं। इस दौरान वो मस्जिद के पूर्वी कोने में लगे चारों ओर से चांदी के फ्रेम में जड़े काले पत्थर को चूमते हैं।

'अल-हजरु अल-अस्वद' काले पत्थर का नाम

'अल-हजरु अल-अस्वद' काले पत्थर का नाम

काबा मस्जिद में लगा काला पत्थर भले ही छोटा हो लेकिन इसका महत्व इस्लाम धर्म में कई गुना बड़ा है। इसका नाम अल-हजरु अल-अस्वद है। जिसे अरबी भाषा से लिया गया है। मक्का पहुंचने वाले हर हाजी की ये ख्वाहिश होती है कि वो इस काले पत्थर को जरूर चूमे।

काबा के काले पत्थर की है ये मान्यता

काबा के काले पत्थर की है ये मान्यता

काबा की मस्जिद के कई ऐसे रहस्य हैं जो अनसुलझे हैं। इसको लेकर कई किवदंतियां भी हैं। कहा ये जाता है कि काबा मस्जिद के पूर्वी कोने में लगा ब्लैक स्टोन चांद से धरती पर आया है। ये चांद का टुकड़ा है। वहीं कुछ मान्यताएं ये भी कहती हैं कि ये कोई धूमकेतु है जो धरती पर आ गया।

हदीस में काले पत्थर का जिक्र

हदीस में काले पत्थर का जिक्र

इस्लाम धर्म में लोग पवित्र ग्रंथ कुरआन के साथ हदीस पर भी यकीन किया जाता है और हदीस में इस पवित्र काले पत्थर का जिक्र किया गया है। हदीसों में इस पत्थर को जीवित कहा गया। ये कहा गया कि पैगंबर इसे खुदा का दायां हाथ मानते थे। वे इसे जीवत मानकर चूमते थे। हज यात्रा में आने वाले हाजी भी इस पत्थर पर पहुंचना चाहते हैं। लेकिन भीड़ के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता और वो इस पत्थर की ओर मुंह करके दुआ मांगते हैं।

मोहम्मद साहब से चूमा था काला पत्थर!

मोहम्मद साहब से चूमा था काला पत्थर!

इस्लाम में ऐसी मान्यता है कि मोहम्मद साहब जब काबा की यात्रा पर आए तो उन्होंने अल-हजरु अल-अस्वद चूमा। जिसके बाद एक परंपरा सी चल पड़ी। मोहम्मद साहब जब काबा की यात्रा के बाद से ही यहां पूर्व दिशा में लगा काला पत्थर हाजियों के लिए खास बन गया। जब भी मक्का में कोई मुस्लिम पहुंचता है तो वो काले पत्थर की ओर मुंह करके दुआ मांगना नहीं भूलता।

काले पत्थर को लेकर पाबंदी हटी

काले पत्थर को लेकर पाबंदी हटी

काबा में ग्रैंड मस्जिद और पैगंबर की मस्जिद के मामलों के सामान्य अध्यक्ष, शेख डॉ अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-सुदैस ने मंगलवार को उमराह के मौसम की शुरुआत के साथ, काबा के आसपास सुरक्षा घेरे को हटाने के घोषणा की है। जिसके बाद अब यात्रियों के लिए काले पत्थर तक पहुंचना आसान हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+