मुस्लिम लड़की का जबरदस्ती हिजाब उतरवाकर कहा- तुम 'आतंकवादी' हो

न्यूयॉर्क। अमेरिका में पिछले सप्ताह एक एंटी मुस्लिम शख्स ने बुर्का पहनी महिला को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस बीच अमेरिका के वर्जीनिया में एक 13 साल की मुस्लिम लड़की का हिजाब उतरवाकर कर ना सिर्फ उसे 'आतंकवादी' कहकर बुलाया, बल्कि उसे चाकू दिखाकर डराया भी। अमेरिका में लगातार मुसलमानों को सफेद लोग ना सिर्फ नफरत भरी निगाह से देख रहे हैं, बल्कि उन पर हमले भी कर रहे हैं।

मुस्लिम लड़की का जबरदस्ती हिजाब उतरवाकर कहा आतंकवादी

अमेरिकी न्यूजपेपर वाशिंगटन पोस्ट को पुलिस ने बताया कि उस लड़की को "उसकी धार्मिक पोशाक के कारण" निशाना बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि 6 अप्रैल को जब लड़की वूडब्रिज एरिया में घूम रही थी, तभी एक अजनबी शख्स ने उससे गलत तरीके से बर्ताव कर, उसके बांह पर हाथ रख दिया। जिसके बाद लड़की ने उस शख्स का विरोध किया था।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बताया कि उसने अपनी जेब से एक छोटा सा चाकू निकाला और उसे आतंकवादी बोला। फिर उस शख्स ने लड़की के सिर से हिजाब उतार दिया और जब वह चिल्लाने लगी तो उसने लड़की के चेहरे पर हाथ रख दिया।

उस दौरान एक जब एक मोटर यात्री आया और देखा कि बच्ची को परेशान किया जा रहा है, तभी हमलावर भाग गया। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं। अमरिका में हाल ही में हिजाब-पहने महिलाओं को निशाना बनाने और मुस्लिम लोगों के प्रति नफरत की घटनाएं बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: हिजाब पहने मुस्लिम लड़की को मैकडोनाल्ड में रोके जाने पर मचा बवाल, प्रवक्ता ने मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+