ब्रसेल्स आतंकी हमलों का खौफ बयां करती निधि की यह तस्वीर
ब्रसेल्स। मंगलवार को जब ब्रसेल्स में आतंकी हमले हुए तो एक फोटोग्राफ ट्विटर पर तेजी से वायरल हुई। इस फोटोग्राफ में दो महिलाएं नजर आ रही हैं जो ब्लास्ट के बाद उसके भयानक मंजर को बयां करने के लिए काफी हैं। इस फोटोग्राफ में एक चेहरा भारतीय है और वह हैं मुंबई की रहने वाली निधि छापेकर जो जेट एयरवेज के साथ बतौर फ्लाइट अटेंडेंट जुड़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर निधि की फोटो वायरल
निधि के बारे में ब्रिटेन के न्यूज पेपर द सन ने सबसे पहले खबर छापी। द सन ने लिखा है कि उनकी पीली रंग की यूनिफॉर्म ब्लास्ट में बिल्कुल फट गई थी और वह काफी डरी सहमी नजर आ रही थीं।
निधि ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद बुरी तरह से रो रही थीं। द सन के मुताबिक धूल और गर्द में सनी निधि की यह फोटोग्राफ हमले के कुछ ही सेकेंड्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
ब्रसेल्स हमले की तस्वीरें
एक मिलियन लोगों ने की फोटो शेयर
निधि को जेट एयरवेज की 9W 228 फ्लाइट जो कि अमेरिका के नेवार्क के लिए टेक ऑफ करने वाली थी, उसके क्रू को कुछ ही देर में ज्वॉइन करना था लेकिन तभी सुसाइट ब्लास्ट ने ब्रसेल्स एयरपोर्ट को हिलाकर रख दिया। कुछ ही देर में इस फोटोग्राफ को करीब एक मिलियन लोग शेयर कर चुके थे।
कैसे शरणार्थी संकट बना ब्रसेल्स का काल
मुंबई के अंधेरी में रहती हैं निधि
निधि मुंबई के अंधेरी में रहती हैं और दो बच्चों की मां हैं। बताते हैं कि वह पिछले 15 वर्षों से जेट एयरवेज के साथ जुड़ी हुई हैं। जेट एयरवेज की ओर से उनके परिवार को जानकारी दे दी गई है कि निधि पूरी तरह से ठीक हैं और उनका इलाज जारी है।
निधि के एक और साथी अमित
निधि के साथ ही उनके साथी अमित मोटवानी के भी इस हमले में घायल होने की खबरें थीं। खबरें थीं कि अमित की आंख में हल्की चोट आई हैं लेकिन अमित ने फेसबुक पर हमलों के बाद 'सेफ' स्टेटस चेक इन किया है।
जेट एयरवेज का कहना है कि उनके दोनों कर्मचारी सुरक्ष्तिा हैं और उन्हें सही मेडिकल सुविध मुहैया कराई जा रही है। वहीं निधि का परिवार काफी गुस्से में हैं और उसका कहना है कि जेट की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications