मोजाम्बिक: तेल टैंकर धमाके में 73 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
मोजाम्बिक दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। 1992 में सिविल वार खत्म होने के बाद यहां आर्थिक संकट काफी हद तक रहा है।
मापूतो। वेस्टर्न मोजाम्बिक के एक गांव में तेल टैंकर ट्रक में ब्लास्ट से अब तक करीब 73 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

सरकारी रेडियो में जारी जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल लेकर जा रहे ट्रक में हुए धमाके में अब तक मरने वालों की संख्या 73 है। जबकि 110 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
क्या ये है घटना की वजह?
टैंकर में धमाके की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। सूचना मंत्रालय के निदेशक जोएओ मानास्सेस के मुताबिक, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या तेल टैंकर से तेल बेचा जा रहा था, जब इसमें धमाका हुआ, या इसे स्थानीय लोगों ने आग के हवाले किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार घटना को लेकर खेद प्रकट करती है। घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश की जा रही है।
दुनिया के सबसे गरीब देशों में है ये
मोजाम्बिक दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। 1992 में सिविल वार खत्म होने के बाद यहां आर्थिक संकट काफी हद तक रहा है। हाल ही में सरकार ने तेल कीमतों में इजाफा किया था।












Click it and Unblock the Notifications