44 साल की मां करती थी 8 साल की बेटी का यौन उत्‍पीड़न, वेश्यावृत्ति के लिए कर रही थी ऑनलाइन सौदा

नई दिल्‍ली। मां और बटी का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत और पवित्र माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि जिस दिन एक महिला की कोख से बेटी जन्म लेती है तो उस महिला को खुद पर गर्व महसूस होता है क्‍योंकि एक बेटी के रूप में उसने फिर से खुद को जन्म दिया है। लेकिन कई कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इन रिश्‍तों को कलंकित कर देती हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्‍सास में सामने आया है। यहां एक मां पर 8 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं उसपर यह भी आरोप है कि उसने मात्र 7 हजार रुपए में बेटी को जिस्‍मफरोशी के लिए ऑनलाइन बेचने की कोशिश की।

44 साल की मां करती थी 8 साल की बेटी का यौन उत्‍पीड़न, वेश्यावृत्ति के लिए कर रही थी ऑनलाइन सौदा

टेक्‍सास की रहने वाली कैरी सॉन्‍ग केली ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर एक यंग लड़की के साथ सेक्‍स एक्‍ट (यौन कृत्‍य) में शामिल होने के दो वीडियो रिकॉर्ड किए। अधिकारियों के मुताबिक 44 वर्षीय केली ने बीते 19 दिसंबर को सोशल मैसेजिंग ऐप मीटमे और केआईके पर नेब्रास्‍का के एक व्‍यक्ति को अपनी बेटी ऑनलाइन ऑफर किया था। इस एप के एक यूजर ने बताया कि केली ने खुद को अपनी बेटी को पैसों के लिए वेश्‍यावृत्ति में जाने की चर्चा की थी। जानकारी के मुताबिक वो शख्‍स सीधे पुलिस स्‍टेशन गया और इस संबंध में सूचना दी।

पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए नकली ग्राहक बनकर केली से बात की। पुलिस ने बताया कि केली इससे पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रह चुकी है। उसपर चाइल्‍ड पोर्नोग्राफी के भी गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक केली अंडरकवर पुलिस ऑफिसर से लगातार बात करती रही और पुलिस अधिकारी ने फोन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बीते 12 जून को उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस को केली के मोबाइल से कुछ बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+