फेसबुक पर इस अफ्रीकन के प्‍यार में पागल हुई ये 9 बच्‍चों की मां, 23 साल के रिश्‍ते को मारी लात

लंदन। इंग्‍लैंड के बोल्‍डन में रहने वाली 44 साल की हेदी हेपवर्थ को फेसबुक पर 30 साल के युवक से प्‍यार हो गया। प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने अपने 9 बच्‍चों और पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी है। युवक का नाम ममादू है वो दूसरे देश में रहता है। हेदी के पति एंडी ने ममादू पर ब्रेनवाश करने का आरोप लगाया है। एंडी के मुताबिक ममादू पश्चिमी अफ्रीका के गाम्बिया का रहने वाला है। उसकी उससे पत्‍नी से मुलाकात फेसबुक पर हुई। फेसबुक पर लंबे समय तक बात करने के बाद हेदी ने ममादू के पास जाने का फैसला किया। उसने अपने 9 बच्‍चों, पति और परिवार तक की परवाह नहीं की।

अपने नए पार्टनर से मिलने के लिए अफ्रीका चली गई हेदी

अपने नए पार्टनर से मिलने के लिए अफ्रीका चली गई हेदी

एंडी ने बताया कि उसकी पत्‍नी प्‍यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने पहली बार इंग्‍लैंड के बाहर पैर रखा। हेदी पिछले महीने ममादू से मिलने अफ्रीका पहुंच गई। 44 साल के पति एन्डी ने कहा है कि पिछले कुछ महीने से महिला की जिंदगी बदल गई थी और उसने खुद को मेकओवर किया था। उसने अपने शरीर पर टैटू करवाया।

ऐसा लगता था जैसे उसके शरीर में एलियन समा गया हो

ऐसा लगता था जैसे उसके शरीर में एलियन समा गया हो

एंडी ने कहा कि ऐसा लगने लगा था कि जैसे हेदी की बॉडी में कोई एलियन समा गया है। पहले वह बहुत केयरिंग थी। दोनों के बीच 23 साल पुराना रिश्ता था। महिला का इससे पहले भी रिलेशनशिप था जिससे तीन बच्चे थे। पति का कहना है कि उन्होंने अपना बच्चा समझकर उन्हें पाला।

क्‍या कहना है हेदी का

क्‍या कहना है हेदी का

इस मामने में हेदी ने कहा कि हमारे रिश्ते में दिक्कत थी। शादी खत्म हो गई है। क्या एक महिला नए संबंध नहीं बना सकती? हेदी अब अपने पति से तलाक चाहती है। हेदी के एक पड़ोसी ने कपल के बीच झगड़े होने के बाद बच्चों की चिंता करते हुए स्कूल को इन्फॉर्म कर दिया। महिला के तीन सबसे छोटे बच्चों की उम्र 6, 9 और 11 साल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+