डिलीवरी के दौरान हुई महिला की मौत, फोटोग्राफर ने पांच महीने बाद पूरी की फैमिली फोटो की इच्छा

डिलीवरी के दौरान हुई महिला की मौत, फोटोग्राफर ने पांच महीने बाद की पूरी की फैमिली फोटो की इच्छा

नई दिल्ली। बेटी को जन्म देते हुए गुजर गई मलेशिया की एक महिला की बेटी और पति के साथ फैमिली फोटो की इच्छा उसकी मौत के पांच महीने बाद फोटोग्राफर ने पूरी की है। दरअसल महिला की इच्छा थी कि वो बेटी के साथ फोटो खिंचाए लेकिन इसे पहले ही उसकी मौत हो गई, फोटोग्राफर ने टेक्नॉलजी की मदद से महिला को भी तस्वीरों में जोड़ दिया। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

डिलीवरी के बाद होना था फोटोशूट

डिलीवरी के बाद होना था फोटोशूट

मलेशिया की एडलिन नेल्डा नाम की एक महिला प्रेग्नेंट थीं. उसका चौथा बच्चा होने वाला था। एडलिन की इच्छा थी कि वो बच्चे के जन्म के बाद को एक फैमिली फोटोशूट कराएं। इसके लिए उन्होंने फोटोग्राफर जारा से कॉन्टैक्ट किया और डिलीवरी के बाद की डेट फिक्स कर दी लेकिन डिवीवरी के समय ही महिला की मौत हो गई।

फोटोग्रापर ने ऐसे निभाया वादा

फोटोग्रापर ने ऐसे निभाया वादा

एडलिना और उसका परिवार इस शूट के लिए तैयारी कर रहा था। लेकिन एडलिना बच नहीं पाई, हालांकि उसका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य हुआ।एडलिन का बच्चे के जन्म के बाद फैमिली फोटोशूट का सपना अधूरा रह गया। जारा हलीना नाम ने अपनी क्लाइंट से किए हुए वादे को उसके मरने के बाद पूरा किया। जारा ने एडलिन की मौत के 5 महीने बाद उसने ये फैमिली फोटोशूट किया और तकनीक का इस्तेमाल कर एडलिन को भी इन तस्वीरों का हिस्सा बना दिया।

 सोशल मीडिया पर तारीफ

सोशल मीडिया पर तारीफ

जारा को अपने काम के लिए सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही मिल रही है। लोग इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महिला से किया वादा पूरा करने के लिए जारा की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इन तस्वीरों के साथ भावुक संदेश लिखे हैं।

क्लिक कर पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+