VIDEO: मां को लेने फूलों के साथ एयरपोर्ट पहुंचा एक्टर बेटा, सबके सामने हो गई चप्पल से पिटाई
नई दिल्ली, 2 दिसंबर: दुनिया में मां और बेटे का रिश्ता सबसे प्यारा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक महिला लंबे वक्त बाद अपने बेटे से मिलती है। उस दौरान वो उसे गले मिलने की बजाए चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर देती है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे। साथ ही इस पर काफी मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

फूल और कार्ड लेकर पहुंचा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटा एयरपोर्ट के बाहर खड़ा रहता है। उसके हाथ में एक बड़ा पेपर रहता है, जिस पर लिखा होता है 'We Missed You'। इसके अलावा वो शख्स मां के लिए फूल भी लेकर आया रहता है, लेकिन जैसे ही मां एयरपोर्ट से बाहर निकलती है, उनका एक्शन देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। उन्होंने ना तो अपने बेटे को गले लगाया और ना ही प्यार किया, बस सीधे चप्पल उतारी और एयरपोर्ट पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।

किसने अपलोड किया वीडियो?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फिलिस्तीनी-अमेरिकी अभिनेता अनवर जिबाविक ने अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर एक हफ्ते के अंदर ही 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ गए और 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- 'मेरी मां वापस आ गईं'। वहीं अनवर की प्रोफाइल चेक करने पर पता चला कि वो एक्टिंग के अलावा इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। जिस वजह से वहां पर उनके 90 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
एक यूजर ने वीडियो पर लिखा कि मां ने जब आपको देखा तो उन्हें याद आ गया कि 15 साल पहले एक बार आपने रूम नहीं साफ किया था, जिस वजह से उन्होंने सीधे चप्पल उठाई और पिटाई कर दी। वहीं बहुत सी हस्तियों ने इस पर हंसी वाला इमोजी बनाया। कुछ देर बाद एक्टर की मां भी कमेंट सेक्शन में कूद पड़ीं और उन्होंने लिखा कि मैं इसी तरह से कहती हूं कि I Love You।












Click it and Unblock the Notifications