मोरक्को: विनाशकारी भूकंप ने मचाया हाहाकार, सामने आए तबाही के दर्दनाक VIDEO
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में आए विनाशाकारी भूकंप में अभी तक 1000 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है। मोरक्कों में आए इस भीषण भूकंप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें इस भूकंप की विनाशलीला को देखा जा सकता है।
शुक्रवार रात देश में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप ने कुछ ही घंटों के भीतर सैकड़ों लोगों की जान ले ली। भूकंप रात 11:11 बजे मराकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसे रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा के तटीय शहरों में भी महसूस किया गया।

मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार की देर रात आया। हालांकि, US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। कहा है कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि यह एक सदी से भी अधिक समय में उत्तरी अफ्रीकी देश के उस हिस्से में आया सबसे तेज़ भूकंप था। भूकंप के बाद सामने दर्दनाक वीडियो इस प्राकृतिक आपदा की गवाही दे रहे हैं।
भूकंप के बाद आपातकर्मी इमारतों के मलबे में जीवित लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। हजारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोरक्को की मीडिया ने बताया कि मराकेश शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से शामिल 12वीं सदी की कुतुबिया मस्जिद को नुकसान पहुंचा है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्षति कितनी हुई है।
दुनिया इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के जरिए मोरक्को के प्रति संवेदना व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा, ''संयुक्त राष्ट्र भूकंप प्रभावित आबादी की सहायता के प्रयासों में मोरक्को सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications