हॉलीवुड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

वॉशिंगटन। ग्लॉरी (1989), द शॉशेंक रिडेंप्शन (1994), सेवन (1995), मिलियन डॉलर बेबी (2004), स्ट्रीट स्मार्ट (1987) और पिछले साल आई जस्ट गेटिंग स्टार्टेड जैसी कई फिल्में दिखकर दिवाने हुए दुनियाभर के प्रशसंकों को शायद विश्वास नहीं हो पा रहा है कि एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर भी अब यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुका है। सीएनएन की एक जर्नलिस्ट और अन्य जर्नलिस्ट ने गुरुवार को इस स्टॉरी को ब्रेक कर पूरे हॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। सीएनएन की इंटरटेनमेंट रिपोर्टर क्लोइ मेलास, कुछ अन्य जर्नलिस्ट, प्रोडक्शन असीस्टेंट और स्टाफ से जुड़े कुल 8 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि फ्रीमैन ने ना सिर्फ उन्हें गलत तरीकों से छुआ, बल्कि अश्लील कमेंट भी किए थे।

मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

सीएनएन जर्नलिस्ट मेलास ने आर्टिकल में फ्रीमैन की अश्लील हरकतों को बयां करते हुए लिखा, 'जब मैं 6 महीने की प्रेगनेंट थी, तब फ्रीमैन ने अपने को-स्टार के साथ लोगों से भरे में कमरे में एंट्री की और मुझे ऊपर से नीच के तरफ घूरते हुए कहा कि काश मैं वहां होता'। पिछले साल आई गोइंग इन स्टाइल में काम कर चुकीं एक प्रोड़क्शन असिस्टेंट ने आरोप लगाया कि फ्रीमैन ना सिर्फ रोजाना उनके फिगर और कपड़ों पर कमेंट करते थे, बल्कि गलत जगहों पर कई बार छूते भी थे। उसने कहा कि कई बार तो फ्रीमैन मेरा स्कर्ट भी ऊंचा करने की कोशिश करते थे और वे तब तक नहीं रुकते जब तक कि को-स्टार एलन एर्किन उन्हें नहीं रोकती। हालांकि, एर्किन ने इस खबर पर अपना स्टेटमेंट देने के लिए इनकार कर दिया है।

एक और महिला जो 2012 में फ्रीमैन के साथ काम कर चुकी है, उसने भी आरोप लगाया है कि फिल्म के दौरान वह हमारे बॉडी पर भद्दे कमेंट्स करते थे। हमें पता था कि जब वह सामने हो तो हमें रिविलिंग या टाइट फिटिंग वाले कपड़ें नहीं पहनने है, जिससे की उनकी नियत बिगड़े।

शिकागो के WGN-TV की रिपोर्टर टायरा मार्टिन ने भी फ्रीमैन पर आरोप लगाया कि इंटरव्यू के दौरान कई बार उन्हें गलत ढंग से घूरते हुए देखा है। मार्टिन ने कहा, 'जब मैं कुछ देर बैठकर खड़ी हुई तो मैंने मेरी स्कर्ट को नीचे किया। तब उसने कहा, ओह! इसे नीचे मत करो, इससे मुझे बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं होता है।'

सीएनएन को कुल 16 महिलाओं ने इंटरव्यू दिया है, जिसमें 8 महिलाओं ने फ्रीमैन पर सीधे रूप से यौन उत्पीड़न और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, फ्रीमैन ने अपने ऊपर आरोपों के बाद कहा है कि अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो माफ कर दो। ऑस्कर जीत चुके फ्रीमैन ने कहा कि उन्होंने ये सब जानबूझकर नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+