ओबामा को तोहफे में मोदी ने दी गीता और मार्टिन लूथर किंग का भाषण

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब व्‍हाइट ह‍ाउस डिनर के लिए पहुंचे तो हर कोई जानना चाहता था कि मोदी, राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को तोहफे में क्‍या देंगे।

Modi to meet US President Barack Obama

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मोदी ने ओबामा को महात्‍मा गांधी की लिखी हुई गीता और मार्टिन लूथर किंग का वह भाषण तोहफे में दिया है तो उन्‍होंने वर्ष 1959 में भारत में दिया था।

ओबामा की ओर से दिए गए तोहफे की जानकारी नहीं

मार्टिन लूथर किंग का यह वह भाषण है जिसे ऑल इंडिया रेडियो ने ऑन एयर किया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओबामा की ओर से खुद के भाषण का अनुरोध किया गया था।

इसके अलावा किंग की राजघाट की वह फोटो भी ओबामा को मोदी ने गिफ्ट की है जो इसी दौरे पर ली गई थी। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि ओबामा की ओर से भी क्‍या कोई तोहफा मोदी को दिया गया है या नहीं।

मोदी ने ओबामा के सामने रखा अपना विजन

सैयद अकबरुद्दीन के मुताबिक दोनों के बीच बातचीत ओबामा और मोदी की सोच और उनकी अप्रोच को लेकर हुई। इसके मोदी ने ओबामा के सामने भारत के लिए सोचा विजन पेश किया। साथ ही उन्‍होंने ओबामा को बताया कि अमेरिका इस विजन में भारत की मदद कर सकता है।

आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा

अकबरुद्दीन के मुताबिक दोनों ही इस बात पर एकमत थे कि अमेरिका और भारत के बीच रिश्‍ते और गहरे हो सकते हैं और इन्‍हें और गहरा होना चाहिए।

90 मिनट तक चली इस मुलाकात में दोनों ही भारत और अमेरिका के लिए आतंकवाद को समान खतरा माना है।इसके अलावा दोनों ही नेता यह मानते हैं कि अब समय आ गया है जब अमेरिका और भारत के बीच रिश्‍तों को एक नए स्‍तर पर ले जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+