मोदी इन ऐक्शन- इराक में फंसे 16 भारतीयों को सुरक्षित निकाला

Modi in Action- 16 Indians stranded in Iraq moved out
बगदाद/नई दिल्ली। इराक के मोसूल में आतंकियों के बीच फंसे हुए 40 भारतीयों की जिंदगी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद गंभीर हैं। शुक्रवार देर रात तक उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। ऐक्शन में आये मोदी के प्रयास ही थे कि 40 भारतीयों का पता लगाये जाने के साथ-साथ बाइजी और अनबर में हिंसाग्रस्त इलाकों में फंसे 16 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मोदी के इस ऐक्शन पर इराक और भारत के अधिकारी लगातार संपर्क में बने हुए हैं और बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में अच्छे परिणाम आ सकते हैं।

दिल्ली में उच्चअधिकारी ने बताया कि इस वक्त प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वो 40 भारतीय हैं, जिन्हें सुन्नी आतंकियों ने अगवाा करके कैद कर रखा है।

दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय का दावा है कि उसे इस बात की खबर लग चुकी है कि अगवा भारतीय इराक में कहां पर हैं, जबकि एक एनजीओ दि ह्यूमनिटेरियन एजेंसी रेड क्रीसेंट के अनुसार अभी तक किसी को इस बात का सुराग नहीं लग पाया है, यहां तक इराक सरकार को भी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरुद्दीन ने मीडिया को बताया कि उन 40 भारतीयों के बीच में ही फंसा अन्य भारतीय भागने में ससुल हुआ और उसके बाद बताया कि सभी अभी तक सुरक्षित हैं।

यानी कुल मिलाकर अभी भी उन 40 भारतीयों के बारे में कंफ्यूजन बरकरार है। हालांकि केंद्र सरकार उन सभी भारतीयों को आर्थिक मदद दे रही है, जो इराक छोड़कर यहां आना चाहते हैं। यही नहीं इस वक्त भारत सरकार ने इराक के वीजा पर रोक लगा रखी है।

मोदी ने शुक्रवार को जो मीटिंग की उसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल और विदेश सचिव सुजाता सिंह मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+