दुनिया की 17 सुंदरियों को कोरोना हुआ, मिस वर्ल्ड-2021 का फिनाले रद्द, भारतीय युवती भी शामिल

प्यूर्टो रिको (पुर्तो रिको)। अमेरिका के प्यूर्टो रिको में होने वाला मिस वर्ल्ड 2021 का फिनाले अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इस ग्रैंड फिनाले इवेंट को स्थगित करने की वजह कोरोना-महामारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मनासा वाराणसी समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। जिसके बाद सभी को प्यूर्टो रिको में आइसोलेट किया गया है। हालांकि, यह ज्‍यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है, चूंकि प्रतियोगिता 90 दिनों के अंदर फिर होगी।

Miss World 2021 postponed Puerto Rico Due to Covid 19, India Manasa Varanasi positive

90 दिनों के अंदर फिर होगी प्रतियोगिता
पोर्टो रीको (पुर्तो रिको) में मिस वर्ल्ड 2021 की प्रतियोगिता करा रहे आयोजकों का कहना है कि, अगले 90 दिनों के अंदर इसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित होगी। कहा जा रहा है कि, स्वास्थ्य अधिकारियों की मंजूरी मिलने पर सभी सुंदरियों को घर लौटने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि, प्रतियोगिता का फिनाले भारतीय समय के अनुसार आज सुबह करीब 4.30 बजे (अमेरिकी टाइम- 16 दिसंबर) का था, लेकिन कोरोना के चलते इसे फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।

Recommended Video

    PM Modi Bhutan Award: Bhutan ने PM Modi को Highest civilian award से नवाजा | वनइंडिया हिंदी

    यह लड़की कर रही भारत का प्रतिनिधित्व
    मिस वर्ल्ड 2021 के खिताब के लिए भारत से 23 साल की मानसा वाराणसी अमेरिका पहुंची हैं। वह मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 रह चुकी हैं। उनके नाम में वाराणसी उनकी मां के नाम से आया है। मनसा तेलंगाना की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि, मनासा ने 10वीं क्लास तक की पढ़ाई मलेशिया के ग्लोबल इंडियन स्कूल से की। वह स्कूल में कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेती थीं। इसके बाद वे भारत लौटीं और अपनी पढ़ाई जारी रखी। ग्रेजुएशन के बाद एक कंपनी में काम करने लगीं। पेशे से वह फाइनेंशियल एक्सचेंज इंफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा उनकी आदर्श हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+