Miss World 2019: जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता खिताब, सेकेंड रनरअप रहीं भारत की सुमन राव
नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, इस साल की विश्वसुंदरी 2019 का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह ने जीत लिया है,जबकि भारत की सुमन राव ने इस प्रतियोगिता में सेंकड रनर-अप यानी की नंबर 3 का स्थान हासिल किया,जबकि पहली रनरअप फ्रांस की Ophely Mezino रहीं।
जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता खिताब
विश्व सुंदरी टोनी सिंह को गायन और ब्लॉगिंग पसंद है और वे भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं, वे कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं जबकि भारत की राजस्थान बाला सुमन राव 20 साल की हैं और उन्होंने जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता था।
सुमन राव उदयपुर के पास एक गांव की रहने वाली हैं...
बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना देख रही सुमन राव उदयपुर के पास एक गांव की रहने वाली हैं, लेकिन जब वो एक साल की थीं तो उनके घरवाले उन्हें मुंबई ले गए थे। सुमन के पिता एक ज्वैलर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। 23 नवंबर 1999 को जन्मीं सुमन एक मॉडल और अच्छी डांसर भी हैं।

सुमन राव ने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का खिताब जीता
सुमन राव अभी सीए की पढ़ाई कर रही हैं और 2018 में उन्होंने मिस नवी मुंबई कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का खिताब जीता और फिर मिस इंडिया 2019 में उन्होंने राजस्थान को रिप्रजेंट किया।
120 देशों की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया
मालूम हो कि मिस वर्ल्ड 2019 इस कॉन्टेस्ट का 69वां एडिशन था और 120 देशों की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन इस इवेंट में हेड जज के तौर पर नजर आए और फाइनलिस्ट्स से सवाल-जवाब किए।












Click it and Unblock the Notifications