मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में बिकिनी में रैंपवॉक के दौरान फिसली मॉडल, वीडियो साझा कर कही दिल छू लेने वाली बात

पेरिस। फ्रांस की जानीमानी मॉडल माइवा कूच को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब वह बिकिनी में रैंप वॉक कर रही थी। मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में स्विम सूट राउड में रैंप पर वॉक कर रही थीं तो इस दौरान वह फिसल गई और रैंप पर गिर गईं। रैंप वॉक के दौरान गिरने का वीडियो सामने आया है जिसे खुद माइवा कूच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि माइवा कूच पहले मिस फ्रांस रह चुकी हैं, लेकिन जिस तरह से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान वह रैंप वॉक के दौरान गिरीं और उन्होंने उसके बाद खुद को संभाला उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका खड़े होकर तालियों के साथ अभिनंदन किया।

फिसलकर गिरीं

फिसलकर गिरीं

रैंप वॉक के दौरान माइवा पूरे आत्मविश्वास से लबरेज थीं और अपने नीले रंग के केप को लोगों के बीच लहराते हुए दिखा रही थीं। पूरे वॉक के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास को साफ देखा जा सकता है। हालांकि वॉक के दौरान माइवा फिसलकर गिर जाती हैं, लेकिन बावजूद इसके वह तुरंत खुद को संभालते हुए खड़ी होती हैं और मुस्कुराते हुए अपनी पूरी वॉक को पूरा करती हैं और मुस्कुराकर तमाम जज की ओर देखती हैं और इस बात का इशारा करती हैं कि उन्हें चोट नहीं लगी। उनके इस जबरदस्त आत्मविश्वास का वहां मौजूद हर किसी ने खड़े होकर स्वागत किया।

9 बार गिरे तो 10 बार फिर से उठें

माइवा ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि मेरे साथ यह पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन जिंदगी कभी-कभी हमे अच्छे और बुरे सरप्राइज देती है, लेकिन अहम बात यह है कि हमे इन तमाम बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ते जाना है और सिर फक्र से ऊंचा रखना है। उन्होंने लिखा है अगर आप 9 बार गिरते हैं तो 10 बार फिर से उठिए और अपना सिर फक्र से ऊंचा रखिए।

आप सबका शुक्रिया

अपने इंस्टा पोस्ट में माइवा ने लिखा कि आपके अनुभव आपको बड़ा और मजबूत बनाते हैं। मैं आप लोगों के संदेश के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं और आपको यह भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं घायल नहीं हुई। आपके सहयोग का शुक्रिया, आप सबसे अच्छे हैं। बता दें कि माइवा ने पिछले वर्ष मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था और 12वें पायदान पर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+