हरनाज कौर बनी ब्रह्मांड सुंदरी, जानिए कौन हैं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली विश्व सुंदरियां
भारत के चंडीगढ़ शहर में जन्मी हरनाज कौर ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। हरनाज कौर एक मॉडल हैं, जो दो फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
Miss Universe 2021: तेल अवीव, दिसंबर 13: 21 सालों के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत वापस लौट आया है। मिस यूनिवर्स का खिताब आखिरी बार साल 2000 में भारत की तरफ से अभिनेत्री लारा दत्ता ने जीता था और हरनाज संधू ने रविवार रात इजरायल में हुए फाइनल को जीतकर एक बार फिर से भारत का नाम रोशन कर दिया। हरनाज संधू ने तो दुनिया में भारत का सिर गर्व से जरूर ऊंचा उठा दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सेकंड और थर्ड रनर अप कौन हैं?
Recommended Video

हरनाज संधू बनी ब्रह्मांड सुंदरी
भारत के चंडीगढ़ शहर में जन्मी हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। हरनाज संधू एक मॉडल हैं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिख रखा है, ''शाइन लाइक द होल यूनिवर्स इज योर" और हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले 'मिस दिवा यूनिवर्स 2021' का खिताब भी जीता था, जिसने मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगी के तौर पर उनका रास्ता साफ कर दिया था। काफी कम उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली हरनाज कौर ने धीरे-धीरे खूबसूरती की दुनिया में अपना नाम कमाना शुरू कर दिया और उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था।

मां को मानती हैं प्रेरणा का स्रोत
मिस यूनिवर्स 2021 के खिताब पर कब्जा करने वाली हरनाज संधू अपनी मां को अपना प्रेरणा का स्रोत मानती हैं और उन्होंने अपने मिस यूनिवर्स डेलिगेट बायो में इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है कि, वो अपनी मां से प्रेरणा लेती है, जिन्होंने "एक सफल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनने और अपने परिवार का नेतृत्व करने के लिए पितृसत्ता की पीढ़ियों को तोड़ दिया"। हरनाज कौर भी बचपन से ही अपनी मां के साथ स्वास्थ्य शिविरों में जाती थीं और महिलाओं के स्वास्थ्य, उनके मासिक धर्म की स्वच्छता से संबंधित कामों को करने में उनकी शुरूआत से ही रूचि रही है। और अपनी मां से मिली शिक्षा से आज हरनाज कौर महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी काम कर रही हैं।

पराग्वे की नादिया फरेरा दूसरे नंबर पर रहीं
पराग्वे के विलारिका शहर की रहने वाली 22 साल की नादिया फरेरा मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करने से चूक गईं। नादिया फरेरा, संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के 70वें संस्करण की पहली उपविजेता हैं। पराग्वे के विलारिका में जन्मी फरेरा एक पेशेवर फैशन मॉडल हैं। उन्होंने पराग्वे के असुनसियन में यूनिवर्सिडैड अमेरिकाना में भाग लिया। फरेरा मिस टीन यूनिवर्स 2015 की तीसरी उपविजेता रही। 31 अगस्त, 2021 को उन्हें मिस यूनिवर्स पैराग्वे 2021 के रूप में नियुक्त किया गया था।

दूसरी रनर-अप रहीं दक्षिण अफ्रीका की सुंदरी
हरनाज संधू जहां मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता, वहीं पराग्वे की रहने वालीं नादिया फरेरा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की सुंदरी मिस एसए लालेला मसवाने सेकंड रनर अप बनीं। ब्यूटी क्वीन मानी जाने वाली लालेला मसवाने मिस इंडिया हरनाज संधू, मिस पराग्वे नादिया फरेरा, मिस कोलंबिया वेलेरिया आयोस और मिस फिलीपींस बीट्राइस लुइगी गोमेज के साथ शीर्ष पांच में जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं। विजेता की घोषणा से पहले अपने अंतिम बयान में, मसवाने ने युवा महिलाओं से "हर अवसर पर आराम से साहस चुनने" का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि, "मैं चाहूंगी कि युवा महिलाओं को यह पता चले कि शुरुआत से ही उनके पास वह सब कुछ था जो वे चाहती थीं, लेकिन यह दुनिया है जो आश्वस्त है कि हम नहीं कर सकते हैं"।
शांति का दिया संदेश
24 साल की दक्षिण अफ्रीकी सुंदरी मसवाने ने शुक्रवार को अलग-अलग राष्ट्रीय पोशाक प्रतियोगिता सहित पेजेंट में कई बिंदुओं पर चमक बिखेरी, और उन्होंने "शांति के कबूतर" का प्रतीक सफेद पोशाक पहनकर दुनिया को शांति का संदेश दिया था। वह मुख्य समारोह में शाम के पोषाक प्रतियोगिता में भी हर किसी को प्रभावित किया और अंतिम तीन में जगह बनाने में कामयाब रहीं। दक्षिण अफ्रीका ये सुंदरी उस वक्त विवादों में घिर गईं थीं, जब राजनेताओं और सिविल सोसाइटी के लोगों ने उन्हें फिलिस्तीन के साथ संघर्ष के दौरान इजरायल के खिलाफ बोलने का आह्वान किया था। वहीं बाद में दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने उनका स्पॉंसरशिप इसलिए खत्म कर दिया था, ताकि इजरायल के साथ उनका विवाद बीच में ना जाए।












Click it and Unblock the Notifications