पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना रूस के खिलाफ लड़ाई में सेना में नहीं हुईं शामिल, किया ये खुलासा
साल 2015 में मिस यूक्रेन रहीं अनास्तासिया लेना ने हाल ही में एक ऑटोमैटिक राइफल थामे अपनी एक फोटो शेयर की है।
कीव, 27 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 14वां दिन है। इस जंग का क्या नतीजा निकलेगा और यह कब थमेगी इसके बारे में तो कहना फिलहाल मुश्किल है, लेकिन यूक्रेन की सेना रूस के हमलों का माकूल जवाब दे रही है। दोनों देशों के बीज जारी जंग के बीच कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना भी अपने देश की खातिर इस जंग में कूद पड़ी हैं।

ऑटोमेटिक गन थामे उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए उन्होंने हथियार थाम लिये हैं और सेना में शामिल हो गई हैं। दरअसल यह खबर पूरी तरह झूठ पाई गई है। ताजा जानकारी के अनुसार अनास्तासिया लेना ने कोई हथियार नहीं उठाए हैं और न ही वह यूक्रेनी सेना में शामिल हुई हैं। बल्कि उन्होंने अपने देश की सेना के समर्थन में हाथ में बंदूक थामे कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: रिकॉर्ड स्तर से 9000 रू सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज की कीमत
इस खबर के वायरल होने के कुछ दिनों बाद लेना ने खुद इस बात पर सफाई दी। उन्होंने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि ऐसा कर उन्होंने अपनी सेना को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के समर्थन में उन्होंने अपने हाथ में एयरसॉफ्ट गन थामे फोटो खिंचाई थी और उसे पोस्ट कर दिया था। बता दें कि एयरसॉफ्ट बंदूकें नकली बदूंक होती हैं जिनका इस्तेमाल फिल्मों और खेलों में किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications