मिस इजरायल के साथ सेल्फी क्लिक करने पर मिस इराक के परिजनों को छोड़ना पड़ा देश , मिल रही थी धमकी

, मिल रही थी धमकी

नई दिल्ली। मिस इराक साराह इदेन का सेल्फी विवाद बहुत आगे बढ़ गया है। लगातार धमकी मिलने के कारण कल (15 दिसंबर) को उनके परिवार को इराक छोड़ना पड़ा। यह सब सिर्फ उस सेल्फी की वजह से हुआ जिसमें इदेन , मिस इजरायल अदर गेन्डेल्समेन के साथ थीं। इस सेल्फी में इदेन, अदर के साथ बिकिनी में थीं। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद काफी हंगामा हुआ और जिस पर इदेन को माफी भी मांगनी पड़ी थी। गौरतलब है कि इराक और इजरायल के बीच राजनयिक संबंध ना होने के कारण दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं। 20 वर्षीय मिस इजरायल ने इस बात की पुष्टि की है कि इदेन के परिजनों को इराक छोड़ना पड़ा है।

मिस इजरायल ने बताया

मिस इजरायल ने बताया

एक न्यूज चैनल को मिस इजरायल ने बताया कि वायरल फोटो के कारण इदेन के परिजनों को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। मिस इजरायल के मार्फत ज्वेइश क्रॉनिकल ने लिखा है कि लोगों ने इदेन और उनके परिवार को धमकी दी है। अगर वो घर नहीं लौटेंगी और वो फोटो डिलीट नहीं करेंगी तो उसका खिताब छीन लेंगे और उसे मार देंगे। डर के कारण हालात स्थिर होने तक के लिए इदेन के परिजनों ने इराक छोड़ दिया है।

ये था तस्वीर पोस्ट करने का मकसद

ये था तस्वीर पोस्ट करने का मकसद

मिली जानकारी के अनुसार मिस इजरायल और मिस इराक की मुलाकात अमेरिका स्थित लास वेगास के एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हुई थी। वे दोनों उसी समय से एक दूसरे से संपर्क में थी। मिस इजरायल ने मिस इराक का हवाला देते हुए कहा कि इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि फोटो इसलिए पोस्ट की गई थी ताकि यह बताया जा सके कि शांति के साथ रहना संभव है।

दोनों ने पोस्ट की थी तस्वीर

दोनों ने पोस्ट की थी तस्वीर

इंस्टाग्राम पर इदेन ने सेल्फी 'लव एंड पीस फ्रॉम मिस इराक एंड मिस इजरायल' लिख कर शेयर की थी। फोटो पोस्ट करने के बाद इदेन कट्टर पंथियों के निशाने पर आ गईं और उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा। हालांकि इस फोटो को मिस इजरायल ने भी पोस्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+