वो कुत्ता जिसकी मौत पर दुखी हैं इटली के लाखों लोग

कुत्ते की मौत पर इटली दुखी, जर्मन शेफर्ड
Facebook/Fabiano Ettorre
कुत्ते की मौत पर इटली दुखी, जर्मन शेफर्ड

एक कुत्ते की मौत के बाद इटली के लोग दुखी हैं. सोशल मीडिया पर लोग उससे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं.

जब कुत्ते के मालिक ने फ़ेसबुक पर यह ऐलान किया कि काओस (जर्मन शेफ़र्ड कुत्ता) की मौत हो गई है, तो लाखों लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया.

फ़ेसबुक पोस्ट को क़रीब 66 हज़ार लोगों ने शेयर कर उसे श्रद्धांजलि दी.

कुत्ते के मालिक फाबियानो इटॉर का कहना है कि उनके कुत्ते की मौत ज़हर दिए जाने की वजह से हुई है.

https://www.facebook.com/fabiano.ettorre/videos/pcb.10204607941996277/10204607930916000/?type=3&theater

भावुक संदेश

इटॉर ने भावुक होकर लिखा है, "वहां भी अपना काम जारी रखना, जो लोग ग़ुम हो गए हैं उन्हें ढूंढते रहना और ज़िंदगियां बचाते रहना."

दरअसल काओस ने साल 2016 के अगस्त में इटली में आए भीषण भूकंप के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी.

इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे. कई मकान ज़मींदोज हो गए, जिसके अंदर दबे लोगों को काओस ने खोज निकाला था.

इसके बाद इटली के लोगों ने उस कुत्ते को 'हीरो डॉग' कहा था.

कुत्ते की मौत पर इटली दुखी, जर्मन शेफर्ड
Facebook/Fabiano Ettorre
कुत्ते की मौत पर इटली दुखी, जर्मन शेफर्ड

एक दिन पहले शनिवार इटॉर ने फ़ेसबुक पर ही कुत्ते की ग़ुम होने की बात बताई थी. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अगर काओस उन्हें कहीं मिले तो वे उन्हें बताएं.

कुछ ही घंटे बाद इटॉर ने काओस की मौत की बात फ़ेसबुक पर पोस्ट की.

उन्होंने लिखा है, "तुमने दिन-रात एक कर दिया था. तुम एक वफ़ादार मित्र थे. मेरे मित्र दौड़ो, रुकना मत."

https://twitter.com/Zdenka007/status/1023656892671959040

काओस का कारनामा

काओस इटॉर क साथ मध्य इटली में रहता था. इटॉर ने कुत्ते की क़ब्र पर फूल की तस्वीर भी शेयर की है.

ट्विटर पर भी लोग उस 'हीरो डॉग' को याद कर रहे हैं. करीब 50 हज़ार लोगों ने उसकी याद में ट्वीट किया है और क़रीब 12 हज़ार लोगों ने उस भूंकप की तबाही और काओस के कारमाने को याद किया है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+