Middle East Conflict: खाड़ी देशो में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, फोटो-वीडियो बनाने पर भी लगी रोक!
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और तनाव कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच कई देशों ने जमीन पर हो रही घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। यूएई समेत खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रह रहे हैं। भारत सरकार ने उनके लिए भी एडवाइजरी जारी की है
खाड़ी देशों में जारी सैन्य तनाव और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ईरान के यूएई और खाड़ी क्षेत्र के आसपास हुए हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त नियम लागू किए हैं। संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने पर प्रतिबंध सख्त कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सामग्री दुश्मन ताकतों के लिए सुरक्षा संबंधी जानकारी का स्रोत बन सकती है।

Middle East Conflict: भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
- इसी बीच खाड़ी देशों में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए भी भारतीय मिशनों ने कई बार एडवाइजरी जारी की है। दूतावासों ने भारतीयों से स्थानीय कानूनों और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
- साथ ही, यह भी कहा गया है कि लोग किसी भी सैन्य गतिविधि, हमले या सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग या फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें।
- भारतीय मिशनों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई पश्चिम एशियाई देशों में सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना कानूनन अपराध माना जा सकता है। ऐसे में स्थानीय नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Middle East Conflict: नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध या सैन्य तनाव के दौरान सरकारें सूचना नियंत्रण को बेहद गंभीरता से लेती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और तस्वीरें कई बार सुरक्षा ऑपरेशन, सैन्य ठिकानों या मिसाइल हमलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकती हैं। मौजूदा हालात में मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी है। ऐसे में भारतीय दूतावास लगातार अपने नागरिकों को सतर्क रहने, अफवाहों से दूर रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications