व्‍हाइट हाउस से जाने के बाद मिशेल ओबामा को मिल गई नई जज की नौकरी

सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे के सुपरहिट शो मास्‍टरशेप जूनियर में गेस्‍ट जज बनेंगी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति और पूर्व फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा। व्‍हाइट हाउस से जाने के बाद पहली बार टेली‍विजन पर आएंगी।

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका की फॉर्मर फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा टेलीविजन पर आने के लिए तैयार हैं। मिशेल मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे के सुपरहिट शो मास्‍टर शेफ में बतौर जज आने वाली हैं। मिशेल शो में बतौर गेस्‍ट जज शामिल होंगे।

मिशेल-ओबामा-को-मिल-गई-नई-नौकरी-जानिए -कौन-सी

जल्‍द ही टेलीकास्‍ट होगा एपिसोड

मास्‍टर शेफ जूनियर का नया सीजन जल्‍द ही टीवी पर आएगा। मिशेल के अलावा इस शो में कई और मशूहर शेफ्स और सेलिब्रिटीज समय-समय पर गेस्‍ट जज के तौर पर आते रहेंगे। पिछले वर्ष मिशेल ने व्‍हाइट हाउस के इना गार्टेन में कु‍किंग शो 'बेयरफुट कॉन्‍टेसा' की शूटिंग की थी। मिशेल हमेशा से ही स्‍वस्‍थ खान-पान की वकालत करती आई हैं। उन्‍होंने एक कैंपेन लेट्स मूव! को भी चला रही हैं। वर्ष 2015 में मिशेल ने स्‍कूली बच्‍चों के लिए जारी होने वाले अस्‍वस्‍थ खान-पान के विज्ञापानों के खिलाफ 'फाइट बैक' नामक कैंपेन चलाया था।

20 जनवरी के बाद से छुट्टी पर मिशेल

मिशेल और बराक 20 जनवरी के बाद छुट्टियों पर चले गए थे। पिछले दिनों उनकी कुछ फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में आई थीं। बराक और मिशेल दोनों पिछले दिनों नॉर्थ अमेरिका के वर्जिन आईलैंड में छुट्टियां बिताते नजर आए थे। ओबामा ने तो छु‍ट्टियों के दौरान काइट सर्फिंग पर भी अपने हाथ आजमाए थे। इस बीच अमेरिका में एक सर्वे हुआ था जिसमें बहुत से अमेरिकी नागरिकों ने फिर से पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को व्‍हाइट हाउस में देखने की उम्‍मीद जाहिर की थी। पति बराक की ही तरह मिशेल भी आम जनता में काफी लोकप्रिय हैं। लोग उनकी भाषण शैली से लेकर उनके ड्रेसिंग सेंस तक के कायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+