ट्विटर यूजर ने मिया खलीफा से पूछा- तुम्हारे बड़े क्या सोचते होंगे, पूर्व पोर्न स्टार ने जवाब से जीता दिल

जब ट्विटर यूजर ने मिया खलीफा से पूछा- तुम्हारे बड़े क्या सोचते होंगे, पोर्न स्टार ने जवाब से जीता दिल

नई दिल्ली। पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा इन दिनों चर्चा में हैं। किसान आंदोलन को समर्थन के बाद उनको ट्विटर पर इसके लिए विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अपने जवाब से मिया ट्रोल की बोलती बंद करा दे रही हैं। अपने पूर्वजों के बारे में हुए एक सवाल पर मिया के जवाब की खूब तारीफ हो रही है।

आपके पूर्वजों को आप पर गर्व होता होगा?

आपके पूर्वजों को आप पर गर्व होता होगा?

मिया खलीफा ने बुधवार को अपने परदादी को लेकर एक ट्वीट किया था। इस पर कई रह की प्रतिक्रियाएं आईं। इसी पर शुभम सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से पूछा गया- आपके पूर्वजों को आप पर कितना गर्व होगा? इसके जवाब में मिया ने लिखा, मैं समझ रही हूं कि ये कहने का आपका मतलब क्या है और किस और इशारा कर रह हैं। अब मुझे लगता है कि अपने घर यानी लेबनान के रेड क्रॉस संगठन को कुछ और धन दान करूंगी। जिससे मेरे पुरखों को थोड़ा बेहतर लगे। मिया ने एक स्क्रीनशॉट भी इसके साथ शेयर किया जिसमें उन्होंने 5 हजार डॉलर इस संगठन को दान किए हैं।

लेबनान से अमेरिका आया मिया का परिवार

लेबनान से अमेरिका आया मिया का परिवार

मिया खलीफा मिया खलीफा का जन्म लेबनान के बेरुत में हुआ था। साल 2001 में उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया था। मिया खलीफा 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के बाद मशहूर हुई थीं। हालांकि कुछ महीने के लिए ही उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में काम किया था। इसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा मायामी फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। यहीं उन्हें एक शख्स ने पोर्न इंडस्ट्री में शामिल होने का ऑफर दिया था।

किसान आंदोलन पर ट्वीट को लेकर मिया की चर्चा

किसान आंदोलन पर ट्वीट को लेकर मिया की चर्चा

देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विदेश से भी कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। मशहूर सिंगर रिहाना और मिया खलीफा ने किसानों के साथ सरकार के बर्ताव को लेकर सवाल उठाए हैं। किसानों के साथ खड़े होने की बात कहते हुए अपने ट्वीट में मिया ने लिखा है कि ये साफतौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन है। नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया गया है। हम किसानों का समर्थन करते हैं।

किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, कहा- लोकतंत्र पर लाठीतंत्र ना चलाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+