मैक्सिको: फायरिंग में 6 लोगों की मौत, 14 घायल
मैक्सिको: उत्तरी मैक्सिको में सोमवार को कुछ बंदूकधारियों ने फायरिंग की, जिसमें 6 लोगों को मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायरिंग करने वाले बंदूकधारियों ने मास्क पहन रखा था। इस पूरे मामले में अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मैक्सिको के चिहुआहुआ शहर के दक्षिणी किनारे पर एक सांता मारिया नाम के क्लब में ये फायरिंग की गई। अस्पताल जाने के बाद इस दो और लोगों की मौत हो गई।
मैक्सिको की पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। अभी तक इस मामले में मैक्सिको ने कोई बयान नहीं दिया है। फायरिंग में 14 लोग घायल है, जिनमें से कुछ की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- आज है Facebook का जन्मदिन, 14 सालों में काफी बदल गया फेसबुक












Click it and Unblock the Notifications