मैक्सिको के राष्‍ट्रपति ने कसा ट्रंप पर तंज, कहा बनवा लें दीवार

मैक्सिको सिटी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में संभावति उम्‍मीदवार रिपब्ल्किन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप का अब मैक्सिको के राष्‍ट्रपति पेना नीतो ने मजाक उड़ाया है। उन्‍होंने ट्रंप के उस दावे पर तंज कसा है जिसमें उन्‍होंने मैक्सिको और अमेरिकी सीमा के बीच दीवार बनवाने का दावा किया था।

mexico-president-donald-trump

नीतो ने ट्रंप के इस दावे को लेकर उन पर पलटवार किया है। ट्रंप ने कहा था कि अगर वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हैं तो फिर मैक्सिको से अमेरिकी सीमा पर दीवार बनवाएंगे।

मेक्सिको के राष्ट्रपति नीतो ने इस पर कहा है कि मैक्सिको दीवार बनाने के लिए ट्रंप को पेमेंट करेगा। उन्‍होंने कहा कि ऐसा तो पॉसिबल नहीं है लेकिन अमेरिका में लिया गया कोई भी निर्णय उसकी सरकार का निर्णय है।

ट्रंप ने गैरकानूनी आव्रजन को लेकर मैक्सिको पर की गई अपनी टिप्‍पणी में यह बात कही थी। उन्होंने मैक्सिको के प्रवासियों को बलात्कारी, अपराधी और नशे का कारोबार करने वाले बताया था।

मैक्सिको के राष्‍ट्रपति नीतो ने कहा कि अमेरिका और मैक्सिको के संबंध सुरक्षा मामलों पर सहयोग, समन्वय एवं गठजोड़ पर आधारित हैं। नीतो ट्रंप के बयानों की तुलना एडॉल्फ हिटलर और बेनितो मुसोलिनी से कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+