दुनिया की सबसे उम्रदराज मां बनने जा रही ये महिला, 70 साल की उम्र में देगी आठवें बच्चे को जन्म

मेक्सिको की रहने वाली 70 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि वो प्रेगनेंट है। महिला का दावा है कि वो अपने आठवें बच्चे को जन्म देने जा रही है। अगर महिला का दावा वाकई सही है और वो बच्चे को जन्म दे देती है तो वो दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन जाएगी।

Metro

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की रहने वाली 70 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि वो प्रेगनेंट है। महिला का दावा है कि वो अपने आठवें बच्चे को जन्म देने जा रही है। अगर महिला का दावा वाकई सही है और वो बच्चे को जन्म दे देती है तो वो दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन जाएगी।

बनेंगी दुनिया की सबसे उम्रदराज मां!

बनेंगी दुनिया की सबसे उम्रदराज मां!

मेक्सिको के Sinaloa के Mazatlan की रहने वाली मारिया डे ला लुज अपने आठवें बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मारिया की उम्र 70 साल है और बच्चे के जन्म के बाद वो दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बन जाएंगी। मारिया का कहना है कि उन्हें अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी तीन महीने पहले पता चली। उन्होंने कहा, 'मेरे पैर बहुत दर्द कर रहे थे और उल्टियां भी आ रही थीं। डॉक्टरों ने मेरा 10 बार अल्ट्रासाउंड किया।'

अल्ट्रासाउंड देख डॉक्टरों को भी नहीं हुआ यकीन

अल्ट्रासाउंड देख डॉक्टरों को भी नहीं हुआ यकीन

मारिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टरों को भी यकीन नहीं हुआ कि वो प्रेगनेंट हैं। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वो एक बेटी को जन्म देने जा रही हैं। जहां अपनी प्रेगनेंसी से मारिया बहुत खुश हैं, वहीं उनके बाकी बच्चे इसे सही नहीं मानते। मारिया के बच्चों का मानना है कि वो इसके लिए काफी बूढ़ी हैं। मारिया ने अपने आने वाले आठवें बच्चे की पूरी प्लानिंग भी शुरू कर ली है। (फोटो साभार: मेट्रो न्यूज)

अभी तक इनके पास है ये खिताब

अभी तक इनके पास है ये खिताब

उन्होंने तय किया है कि वो सी-सेक्शन डीलिवरी कराएंगी। फिलहाल सबसे ज्यादा उम्रदराज मां होने का खिताब Maria del Carmen Bousada de Lara नाम की महिला के पास है, जिसने साल 2006 में दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। उस वक्त उनकी उम्र 66 साल 358 दिन थी।

ये भी पढ़ें: एक्स-गर्लफ्रेंड थी गर्भवती, डॉक्टर ने चुपके से चाय में मिलाकर दी गर्भनिरोधक गोली, मिली 3 साल की सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+