एक्स-गर्लफ्रेंड थी गर्भवती, डॉक्टर ने चुपके से चाय में मिलाकर दी गर्भनिरोधक गोली, मिली 3 साल की सजा

पनी पूर्व-गर्लफ्रेंड से हो रहे अनचाहे बच्चे से पीछा छुड़ाने के लिए एक डॉक्टर ने चाय में गोली उसे पिला दी, जिससे लड़की का मिसकैरिज हो गया। इस जुर्म में कोर्ट मे डॉक्टर को 3 साल की सजा सुनाई है। वॉशिंग्टन में रहना वाला एक डॉक्टर सिकंदर इमरान ने अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड का बच्चा गोली खिलाकर गिरा दिया।

वॉशिंगटन। अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड से हो रहे अनचाहे बच्चे से पीछा छुड़ाने के लिए एक डॉक्टर ने चाय में गोली उसे पिला दी, जिससे लड़की का मिसकैरिज हो गया। इस जुर्म में कोर्ट मे डॉक्टर को 3 साल की सजा सुनाई है। वॉशिंग्टन में रहना वाला एक डॉक्टर सिकंदर इमरान ने अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड का बच्चा गोली खिलाकर गिरा दिया। जब उसकी पूर्व-गर्लफ्रेंड उसे बताने आई कि वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है, तो उसने चाय में बच्चा गिराने की दवा मिलाकर उसे पिला दी।

Doctor

अमेरिका के वॉशिंग्टन में मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में डॉक्टर रहे सिकंदर इमरान को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। सिकंदर इमरान को पिछले साल जून में अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड का बच्चा गिराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड को बिना बताए ऐसी दवाई खिलाई जिससे उनका बच्चा गिर जाए।

इमरान और उनकी गर्लफ्रेंड ब्रुक फिस्क दोनों न्यूयॉर्क में रहने के दौरान तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद जब इमरान अपनी नई जॉब के लिए वॉशिंग्टन गए, उस दौरान फिस्क को मालूम चला कि वो प्रेगनेंट हैं। इमरान ये बच्चा नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिस्क को अबॉर्शन का सुझाव दिया। मई, 2017 में जब फिस्क इमरान से बच्चे को साथ बड़ा करने की बात करने गईं तो इमरान ने उनकी चाय में बच्चा गिराने वाली गोली मिला दी। फिस्क ने बताया था, 'जब मैं शाम को अपनी चाय पी रही थी तो मैंने देखा कि कप के तल में कुछ पड़ा हुआ है। जब मैंने ध्यान से देखा तो मालूम चला कि वो एक दवाई है।'

चाय पीने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें दर्द होने लगा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका मिसकैरिज हो गया है। कोर्ट ने इस जुर्म में इमरान को तीन साल की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: नाले में तेज बहाव में बह रहा था 11 साल का लड़का, लोगों ने यूं मिलकर बचाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+