मेटावर्स के बोझ तले डूब रहा मेटा, तीसरी तिमाही के नतीजे से टूटा शेयर, मार्क जुकरबर्ग ने कही भावुक बात
मेटा के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई, वहीं कंपनी मुनाफे के मामले में वाल स्ट्रीट के अनुमानों से चूक गई।
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने तीसरी तिमाही का नतीजा जारी किया है। इस नतीजे के बाद मेटा के शेयरों को भारी झटका लगा है। तीसरी तिमाही यानी कि जुलाई से सितंबर में मेटा के मुनाफे में भारी गिरावट आई है। इससे पिछली तिमाही में भी कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी। इस बार यह घटकर 4.4 अरब डॉलर पर आ गया है। 2021 की तिमाही में यह आंकड़ा 9.2 अरब डॉलर रहा था। मेटा का राजस्व गिरकर 27.71 अरब डॉलर पर आ गया है जो पिछले साल की समान तिमाही में 29.01 अरब डॉलर पर रहा था।

निवशकों का टूट रहा भरोसा
कंपनी को पिछले कुछ समय से चुनौतीपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि निवेशकों का मेटा पर से भरोसा टूटता चला जा रहा है। यही वजह है कि एक तिमाही में कंपनी की कीमत 20 फीसदी तक टूट गई है। मेटा के लगातार चौथी तिमाही में प्रॉफिट में गिरावट के बाद कंपनी की कीमत लगभग 20 फीसदी तक घट चुकी है। यानी कि मेटा की कुल वैल्यू में 67 अरब डॉलर की कमी आ गई है।

मार्क जुकरबर्ग ने बताया चैलेंज
कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसे चैलेंज बताया है और कहा है कि साल 2023 पर ध्यान दिया जा रहा है। जुकरबर्ग ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह भविष्य के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मुझे लगता है कि बहुत से लोग इस निवेश से असहमत हो सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण बात है, और मुझे लगता है कि भविष्य के लिए इसमें निवेश नहीं करना एक भारी गलती होगी।'

मार्क जुकरबर्ग ने निवेशकों का जताया आभार
मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि यह हमारे व्यापार के भविष्य के लिए और कुछ सबसे ऐतिहासिक काम जो हम कर रहे हैं के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि व्यापार और दुनिया में बहुत सी चीजें हैं जो अभी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इसे आसान बनना मुश्किल है लेकिन हम इसे करेंगे। जुकरर्बग ने कहा कि जिन्होंने भी मेटा में निवेश कर रखा है, वह उनके धैर्य की सराहना करते हैं। जुकर्बग ने कहा, "मुझे लगता है कि जो धैर्यवान हैं और हमारे साथ निवेश करते हैं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।"

टिकटॉक से प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा ट्विटर
जुकरबर्ग ने आगे कहा कि लोग दशकों बाद भविष्य में पीछे मुड़कर देखेंगे, और हमारे द्वारा किए जा रहे कुछ कार्यों के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'रील और डिस्कवरी इंजन का काम उस चीज का एक बड़ा हिस्सा है जिस पर हम अपना समय और ऊर्जा खर्च कर रहे हैं। मेटा, ऑनलाइन विज्ञापन की दुनिया में व्यापक मंदी का सामना कर रहा है इसकी वजह मेटा की टिकटॉक से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ऐप्पल द्वारा सख्त नई गोपनीयता सेटिंग्स बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications