डोनाल्ड ट्रंप से तलाक की खबरों के बीच मेलानिया का बड़ा फैसला, किताब में खोलेंगी व्हाइट हाउस के राज!
वॉशिंगटन। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने एक बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तलाक की अफवाहों के बीच मेलानिया ने फैसला किया है कि वह व्हाइट हाउस पर एक मेमोयर लिखेंगी। पेज सिक्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है और इसमें कहा गया है कि मेलानिया इस किताब को लिखने के लिए पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नहीं रहेंगी बल्कि अपने पिता के साथ रहेंगी। पेज सिक्स की तरफ से बताया गया है कि मेलानिया इस मेमोयर को लिखने के लिए एक नामी पब्लिशिंग हाउस के साथ बातचीत भी कर रही हैं।
Recommended Video

लगातार कर रही हैं मीटिंग
कहा जा रहा है कि इस मेमोयर को लिखने के लिए उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से प्रेरणा मिली हैं। हालांकि खुद ट्रंप ने अभी तक इस बात का कोई ऐलान नहीं किया है कि वह कोई किताब लिखने के बारे में सोच रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने 65 मिलियन डॉलर की एक डील मेमोयर के लिए उस समय साइन की थी जब वो अपना पद छोड़ चुके थे। मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस मेमोयर के लिए लगातार पब्लिशिंग इंडस्ट्री के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। एक अज्ञात सूत्र की तरफ से पेज सिक्स को बताया गया है, 'मेलानिया अपने व्हाइट हाउस मेमोयर के लिए लगातार मीटिंग्स कर रही हैं और यह उनकी रकम का हिस्सा होगा, उनके लिए यह एक ऐसा मौका है जिससे वह अपनी कमाई खुद कर सकती हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप लगातार फर्स्ट लेडी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मेमोयर कब पूरा होगा या फिर कब शुरू हो सकेगा।
मिशेल ने भी लिखी है आत्मकथा
मेलानिया से पहले पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने नवंबर 2018 में अपनी आत्मकथा 'बीकमिंग' पब्लिश की थी। व्हाइट हाउस छोड़ने के करीब दो साल बाद आई यह किताब बेस्ट सेलर साबित हुई और इसकी 10 मिलियन कॉपीज बस पांच माह में ही बिक गई थीं। 'बीकमिंग' के पब्लिशर पेंगुईन रैंडम हाउस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी। अगर मेलानिया की किताब बाजार में आती है तो जाहिर तौर पर मिशेल के साथ एक लेखक के तौर पर उनकी तुलना की जाएगी। उस समय यह पहला मौका नहीं होगा जब मेलानिया और मिशेल के बीच लोग कुछ समानताएं तलाशने की कोशिशें करेंगे। इससे पहले साल 2016 में रिपब्लिकन नेशनल कनवेंशन में मेलानिया पर मिशेल की एक स्पीच की नकल का आरोप लगा था। कहा गया था कि मेलानिया ने मिशेल के उसी भाषण की नकल की थी जो उन्होंने साल 2008 में दिया था। हालांकि बाद में मेलानिया की दोस्त और सलाहकार स्टेफनी विंस्टन वोल्कॉफ ने कहा कि उन्हें नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसा कहा गया है।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications