वायरल हुआ मेलानिया ट्रंप का कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को गाल पर किया किस

बियारिट्ज। फ्रांस के बियारिट्ज शहर में दो दिनों तक चले जी7 समिट का सोमवार को समापन हो गया है। इस समिट से अब अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप की एक ऐसी फोटोग्राफ आई जिसने ट्विटर समेत बाकी सोशल मीडिया साइट्स पर हलचल मचाकर रख दी है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पत्‍नी मेलानिया की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को किस करती हुई एक फोटो पर ट्विटर पर जमकर चर्चा हो रही है। यह फोटो समिट की शुरुआत में क्लिक की गई थी। वैसे आपको बता दें कि कनैडियन पीएम ट्रूडो अपने लुक्‍स की वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों में पॉपुलर हैं।

पास में नजरें झुकाए खड़े रहे ट्रंप

ब्रिटिश अखबार गार्डियन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फोटोग्राफ रविवार की शाम उस समय क्लिक की गई थी जब वर्ल्‍ड लीडर्स अपने पाट्नर्स के साथ स्‍टेज पर एक फैमिली फोटोग्राफ के लिए इकट्ठा हुए थे। इस फोटोग्राफ में नजर आ रहा है कि फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, कनाडा के पीएम ट्रूडो की तरफ झुक रही हैं और परंपरा के तहत उनके गाल पर किस करने के लिए आगे बढ़ती हैं। उनके पति और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप वहीं पास में ही खड़े हैं और उनकी नजरें झुकी हुई हैं।

मेलानिया लव्‍स ट्रूडो

इस फोटोग्राफ के वायरल होने के बाद ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगा#MelaniaLovesTrudeau। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मेलानिया इसके लिए रिस्‍क लेने को तैयार हैं।' मेलानिया ट्रंप रेड ड्रेस में वाकई बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, ट्रंप के साथ खड़ी फ्रांस की फर्स्‍ट लेडी ब्रिगेट मैंक्रो, उस समय ट्रंप से कुछ बात करने में बिजी थीं। हालांकि मेलानिया जिस अंदाज में ट्रूडो को किस करने के लिए आगे बढ़ रही थीं, यूरोप में लोग उसी तरह से गाल पर किस करके अपने दोस्‍तों और परिचितों को ग्रीट करते हैं। मेलानिया से पहले ट्रंप की बेटी इवांका की भी इसी तरह एक फोटोग्राफ कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी।

इवांका और ट्रूडो की फोटो भी हुई थी वायरल

साल 2017 में ट्रूडो अपने अमेरिकी दौरे पर गए थे और यहां पर द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इवांका ट्रंप से उनका आमना-सामना हुआ। जिस तरह से इवांका, ट्रूडो को देख रही थीं, लोगों ने उस फोटो को काफी शेयर और रि-ट्वीट किया था। इसी तरह से जब ट्रूडो दौरे पर ब्रिटेन गए तो वहां पर प्रिंस विलियम की पत्‍नी डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडिलटन की ब्‍लश करती हुई फोटो काफी वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+