'गर्लफ्रेंड' को मेहुल चोकसी ने दिया प्‍यार में धोखा, राज नाम बताकर की दोस्‍ती, गिफ्ट किए नकली डायमंड रिंग

बारबरा ने कहा कि मेहुल ने उसे प्‍यार में धोखा दिया।

नई दिल्‍ली, 8 जून। पंजाब नेशनल बैंक से 13000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम लेकर देश छोड़कर फरार हुए हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अभी कैरिबियाई देश डोमिनिका की पुलिस के हिरासत में है। वो मई महीने के आखिरी में एंटिगुआ से डोमिनिका आया था। एंटीगुआ के पीएम ने इस बात का खुलासा किया था कि मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड बारबरा जाबरिका के साथ रोमांटिक डेट पर गया था। इस बीच ये भी बात सामने आई थी कि मेहुल की गिरफ्तारी के लिए बारबरा को यूज़ किया गया था। लेकिन अब खुद बारबरा ने कई खुलासे किए हैं। बारबरा ने कहा कि मेहुल ने उसे प्‍यार में धोखा दिया।

ऑफिस में किस करने की कोशिश ने की मेहुल चोकसी ने, राज नाम बताया था उसने

ऑफिस में किस करने की कोशिश ने की मेहुल चोकसी ने, राज नाम बताया था उसने

बारबरा ने बताया कि मेहुल चोकसी उसके साथ फ्लर्ट करता था और उसने अपने ऑफिस में किस करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं मेहुल ने अपने ग्राहकों की तरह ही बारबरा को भी हीरे की नकली अंगूठी और नेकलेस दिया था। जो सबसे अजीब बात है वो ये कि मेहुल ने बारबरा को अपना नाम राज बताया था। इंडिया टूडे से खास बातचीत में बारबरा ने बताया कि उसने राज नाम बताकर दोस्‍ती की थी फिर नकली रिंग देकर प्रपोज कर दिया।

बराबरा को Whatsapp पर मेहुल ने भेजे थे मनाने वाले मैसेज

बराबरा को Whatsapp पर मेहुल ने भेजे थे मनाने वाले मैसेज

बारबरा ने इंडिया टूडे से अपना व्‍हाट्सऐप चैट भी शेयर किया। इसमें बारबरा ने मेहुल चोकसी का नंबर राज न्‍यू (Raj New) नाम से सेव किया हुआ था। व्‍हाट्सऐप चैट से साफ है कि मेहुल की ओर से बारबरा को मनाने की कोशिश हो रही है। वहीं डोमिनिका पुलिस को पूछताछ में मेहुल चोकसी ने बारबरा को सिर्फ एक दोस्‍त बताया था जिसके साथ अक्‍सर वो सुबह वॉक पर जाते थे ।

मेहुल के अपहरण में मेरा हाथ शामिल नहीं

मेहुल के अपहरण में मेरा हाथ शामिल नहीं

बारबरा ने बताया कि मेहुल चोकसी के अपहरण में शामिल में नाम उछाले जाने के बाद से उनका पूरा परिवार तनाव में है। बारबरा ने कहा कि उसके पास मेहुल के अपहरण के कई मौके थे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बारबरा ने कई मेसेज दिखाए जिसमें दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है।

आलिशान जिंदगी जीती है बबारा जराबिका

आलिशान जिंदगी जीती है बबारा जराबिका

जिस बबारा को मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है वो काफी हॉट हैं और बेहद ही आलीशान जिंदगी जीती हैं। अगर बबार का इंस्‍टाग्राम अकाउंट देखें तो उन्‍हें समुद्र पसंद है। वो यॉट के जरिए समुद्र की लहरों पर मौज करती रहती है। उसने बुडापेस्‍ट के एक महंगे होटल की तस्‍वीरें भी डाली हैं। एक फोटो में बबार हेलीकॉप्‍टर में बैठे दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+