व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोपों पर देगा जवाब
नई दिल्ली, 03 जून। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13500 करोड़ का घोटाला का आरोपी और भगौड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डोमिनिका की मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब डोमिनिका की हाई कोर्ट का रुख करने की फिराक में है। इस बीच डोमिनिका में अवैध प्रवेश आरोप को लेकर मेहुल चोकसी को एक बार फिर डोमिनिका की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट के बाहर से मेहुल चोकसी की एक तस्वीर भी सामने आई हैं जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठा नजर आ रहा है।
Recommended Video

मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का आरोप है कि वह डोमिनिका में अवैध रूप से नहीं घुसे बल्कि उनका अपहरण कर उन्हें वहां ले जाया गया। प्रीति चोकसी ने यह भी दावा किया है कि डोमिनिका में उनके पति को शारिरिक और मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने मेहुल चोकसी की तरफदारी करते हुए मानवाधिकार का हवाला दिया है। उधर, डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोप में पकड़ा गया मेहुल चोकसी फिलहाल कोर्ट से अपनी जमानत याचिका की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें: मेहुल चोकसी विवाद पर अब डोमिनिका में विपक्षी नेता की सफाई, बोलें- ना कभी देखा, ना चेतन चोकसी से बात की
डोमिनिका की एक निचली अदालत ने गुरुवार को भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी खारिज कर दी जिसके बाद अब वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। याचिका खारिज होने के बाद न्यायाधीश बर्नी स्टीफनसन ने मेहुल चोकसी से कहा कि उन्हें जवाब देना होगा कि आखिर वह डोमिनिका में अवैध रूप से कैसे घुसे। कोर्ट के इस सवाल का जवाब देने के लिए अब मेहुल चोकसी को कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा भगोड़ा घोषित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई को अचानक ही एंटीगा से गायब हो गया, बाद में उसके डोमिनिका में गिरफ्तार होने की सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications