मिलिए उस शख्‍स से जो सोने-चांदी के एंटीबैक्टीरियल मास्क बनाकर कोरोना काल में हुआ मालामाल

ये शख्‍स कोरोना संकट में सोने चांदी के एंटीबैक्टीरियल मास्क बना कर बना मालामाल, जानिए इनके बारे में

नई दिल्‍ली। COVID-19 यानी कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच मास्‍क हमारे जीवन का अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है। आलम ये हैं कि मास्‍क की डिजाइन और उसके स्‍टाइलिश लुक को लेकर लोग संजीदा हो चुके हैं यही कारण मास्‍क बनाने के व्‍यापार में हर कोई अपनी किस्‍मत अजमा रहा है। बड़े-बड़े फैशन डिजायनर हो या ज्‍वैलरी मेकर सब मास्‍क बनाने में जुट चुके हैं। ऐसे ही एक शख्‍स हैं साबरी डेमिरसी जो कोरोना की शुरूआत में बेरोजगार हो गए थे लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी और कोरोना काल को एक मौके की तरह इस्‍तेमाल किया और आज आलम ये है कि वो आज अपने बुद्धि और हुनर के बलबूते वो मालामाल हो गए हैं।

कोरोना की शुरूआत में हो गए थे बेरोजार

कोरोना की शुरूआत में हो गए थे बेरोजार

साबरी डेमिरसी तुर्की के शिल्पकार हैं जो कोरोना महामारी में दुकान बंद होने के कारण बेरोजगार हो गए थे। इस्‍तानबुल के 43 वर्षीय शिल्पकार साबरी डेमिरसी, जो लगभग 32 वर्षों से चांदी के साथ काम कर रहे थे उन्‍हें कोरोना महामारी में अपनी दुकान बंद करनी पड़ी थी। जब साबरी घर पर बेरोजगार बैठे थे तब उन्‍हें पता चला कि चांदी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं तभी उन्‍होंने अपने हुनर का इस्‍तेमाल करते हुए चांदी के मास्‍क बनाने का निर्णय लिया।

सोने चांदी के इस मास्‍क को हुआ मालामाल

सोने चांदी के इस मास्‍क को हुआ मालामाल

तुर्की के इस स्‍थानीय शिल्पकार ने तब अपनी दुकान में मास्क के लिए एक साँचे पर काम शुरू किया, जिसे उन्होंने जून में फिर से खोल दिया। डेलीसबाह वेबसाइट के अनुसार उन्होंने पांच महीनों तक सोने और चांदी के मास्‍क का निर्माण शुरू किया। शिल्पकार का यह भी मानना है कि इस मास्क से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होगा।

हर सप्‍ताह हो रही इतने मास्‍क की बिक्री

हर सप्‍ताह हो रही इतने मास्‍क की बिक्री

Dailysabah.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल में वह लोगों के चेहरे का माप लेकर उसके हिसाब सोने और चांदी के चेहरे के डिजाइनर मास्‍क का निर्माण करते हैं । इस मास्‍क का वजन 25 ग्राम होता है उन्‍होंने बताया कि हफ्ते में उनके लगभग 200 मास्‍क बिक जाते हैं। चांदी सोने के मास्‍क को मुलायम कपड़े से साफ किया जाता है। ये मास्‍क कोरोना माहामारी के बाद बेचा यूजलेस होने पर बेचा जा सकता है।

जानिए क्या है कीमत इन सोने-चांदी के मास्‍क की

जानिए क्या है कीमत इन सोने-चांदी के मास्‍क की

डेमिरसी ने बुधवार को बताया कि लगभग पांच महीने तक मास्क के मोल्ड और डिजाइन पर काम किया और अब वह एंटीबैक्टीरियल चांदी मास्क तैयार कर रहे हैं। सिल्वर मास्क 999 फाइन सिल्वर से बना होता है, जिसका वजन 20 ग्राम (0.7 औंस) होता है और यह टीएल 1,500 के प्राइस टैग के साथ आता है। सोने के मास्‍क का वजन लगभग 25 ग्राम, टीएल 20,000 की कीमत के साथ आते हैं।ये मास्‍क काफी अधिक आरामदायक हो इसलिए इसमें सिल्‍क का कपड़ा इस्‍तेमाल किया जाता है। डेमिरसी ने कहा यह पहनने पर सांस लेने में भी कोई भी असुविधा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब डिमांड बढ़ गई है इसलिए वो अपने वर्कर बढ़ाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+