अय्याशी के लिए मशहूर है ये किंग, जब तक गर्लफ्रेंड न हो प्रेग्नेंट नहीं बनता है बीवी, टीन एजर्स हैं कमजोरी
नई दिल्ली, 27 मई। दुनिया में आज भी राजे महाराजे जिंदा हैं। माफ करिएगा सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि खुशहाल, अय्याश और हरम रखने वाले राजा जिंदा हैं। राजा और अैय्याशी, जहां ये दोनों नाम आता है हर किसी के दिमाग की सूई थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न की तरफ घूम जाती है। लेकिन अफ्रीका में एक ऐसा देश है जहां का राजा एक अलग तरीके का रंगीनमिजाज है। ये देश गरीब जरूर है लेकिन यहां का राजा अपनी लग्जरी और शाहखर्ची के चलते सुर्खियों में रहता है। उसने अपने शौकों और फैंटसी के लिए नियम कानून भी बनाए हैं जो अकल्पनीय और अविश्वासनीय हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं स्वाजीलैंड के राजा मस्वति तृतीय की। वो 15 शादियां कर चुका है और फिर भी हर साल नई युवती को अपने ऐशो-आराम के लिए चुनता है।

जब तक महिला नहीं होती गर्भवती तबतक नहीं करता है शादी
स्वाजीलैंड के राजा मस्वति तृतीय की उम्र 53 साल है। उसकी 15 पत्नियां हैं और 30 बच्चे। इनमें से एक पत्नी का निधन हो चुका है। इसके अलावा भी उसकी कई गर्लफ्रेंड्स (संगिनी) हैं। उसने महिलाओं को पत्नी बनाने के लिए अजीब नियम बना रखे हैं। जिस महिला के साथ उसके रिश्ते हैं वो तभी पत्नी का दर्जा पाती है जब वो गर्भवती हो जाती है। अगर कोई महिला प्रेग्नेंट नहीं हुई तो वो उसकी संगिनी की जमात में शामिल हो जाती है।

हर रानी का है अलग महल, जिसपर आ गया दिल उसे कर लेता है हासिल
आपको बता दें कि स्वाजीलैंड अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा हुआ है। मस्वति तृतीय ने विदेश से पढ़ाई की है। आमतौर पर माना जाता है कि मस्वति तृतीय का दिल अगर किसी महिला पर आ गया तो किसी भी हालत में वो उसे हासिल कर लेता है और उसको राजसी गांव (रॉयल विलेज) में ले आता है। यहां वो उसे तबतक पत्नी का दर्जा नहीं देता जबतक वो गर्भवती ना हो जाए। उसकी हर रानी शानोशौकत के साथ अलग आलीशान बंगलों या महलों में रहती हैं। खास बात ये है कि उसकी अैय्याशी का मोटा खर्चा देश के बजट से ही जाता है।

18 साल की लड़की को अगवा कर जले गया था राजा, बाद में पता चला वो हो गई है गर्भवती
राजा पर कई तरह के आरोप भी लगते रहे हैं। एक बार हुआ ऐसा कि 18 की साल की एक हाईस्कूल की छात्रा अक्टूबर 2002 में लापता हो गई। उसका नाम जेना महालांगू था। उसकी मां ने जब छानबीन करवाई तो पता चला कि वो राजा के रॉयल विलेज में है और उसे राजा की अगली बीवी बनाने की तैयारी चल रही है। मां नहीं मानी और अड़ गई कि उसे उसकी बेटी वापस चाहिए। उसने मुकदमा कर दिया। लेकिन फैसला राजा के हक में हुआ, क्योंकि वो तब तक दो बच्चों की मां बन चुकी थी। वर्ष 2010 में उसे रानी का दर्जा मिल गया।

लग्जरी कारों का है शौकिन, इतनी है उसकी प्रॉपर्टी
देश भले ही गरीबी के चौखट पर बैठ बेहतर जिंदगी के लिए तरस रही हो लेकिन मस्वाती तृतीय की गिनती दुनिया के सबसे धनी राजाओं में होती हैं। उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों का मालिक है।

मस्वति तृतीय के पिता की भी थीं 125 रानियां
इस देश की हालत की बात करें तो यहां की एक बड़ी आबादी बेहद गरीब है। जहां राजा खुद शानो-शौकत से रहते हैं वहीं करीब 63 फीसदी आबादी की राज की आमदनी मुश्किल से 100 रुपए है। तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद भी राजा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। एक बात आपको बता दें कि राजा का जो पिता था सोभूज़ा द्वितीय उसकी भी 125 रानियां थीं।












Click it and Unblock the Notifications