मिलिए दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स राष्ट्रपति पुतिन की बेटियों से
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन जो इस समय अपने बेबाक अंदाज के लिए पूरी दुनिया में काफी लोगों के आइडियल बन गए हैं, अक्सर अपनी प्राइवेट लाइफ को लोगों की नजरों से बचाकर रखने के लिए मशहूर हैं।
उनके राजनीतिक जीवन के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में शायद ही आपमें से कई लोगों को ज्यादा मालूम हो।
जिंदगी को छिपाकर रखने के बावजूद उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आती रहती हैं। कभी उनकी शादी टूटने की खबरें तो कभी उनके किसी जिमानस्ट के साथ अफेयर की बातें।
इन सबसे अलग पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटियों के बारे में भी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। खास बात है कि पिछले दिनों खुद राष्ट्रपति पुतिन ने इस पर एक बयान दिया है कि उनकी दोनों बेटियां क्या करती हैं और कहां रहती हैं।
ब्लादीमिर पुतिन 30 वर्ष की मारिया और 29 वर्ष की कटरीना के पिता हैं। पुतिन की दोनों बेटियां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं और अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि मीडिया उनसे जुड़ी बातों को उजागर करने में सफल हो ही जाता है।
आइए आज आप भी जानिए दुनिया के इस सबसे ताकतवर इंसान की दोनों बेटियां क्या करती हैं और उनके पिता अपनी बेटियों के बारे में सवाल पूछने पर क्या जवाब देते हैं।

रूस में ही रहती हैं मारिया
पुतिन की बड़ी बेटी मारिया रूस में ही रहती हैं। बताया जाता है कि वह एक बॉयोलॉजिस्ट हैं। अपनी बहन कैटरीना के मुकाबले मारिया सिर्फ अपने तक ही सीमित रहती हैं।

बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट्स की मालकिन
रूस की मीडिया के मुताबिक पुतिन की छोटी बेटी कटरीना थेकोनोवा रूस में जारी 1.7 बिलियन डॉलर के एक प्रोजेक्ट की मालकिन हैं। बताया जाता है कि उनकी शादी रूस के बैंक रोशिया बैंक के मालिक के बेटे से हुई हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि कैटरीना दो बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।

मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में फैकल्टी
पुतिन की बेटी कैटरीना को डांसिग डॉल कहा जाता है और वह डांस की दिवानी हैं। इसके अलावा वह मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में फैकल्टी भी हैं और कभी -कभी कॉलम भी लिखती हैं। कैटरीना अपनी दादी के नाम का प्रयोग अपने नाम के साथ करती हैं।

स्टार किड्स मानने से किया इंकार
वहीं राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि उनकी बेटियां कोई स्टार किड्स नहीं हैं। उन्होंने पिछले दिनों यह भी कहा कि उनकी बेटियां राजनीति और बिजनेस से दूर हैं और अपनी-अपनी जिंदगी को एंज्वॉय कर रही हैं। पुतिन के मुताबिक उन्हें अपनी बेटियों पर नाज हैं।

बेटियों के साथ करते हैं खूब बातें
अप्रैल 2014 में राष्ट्रपति पुतिन का पत्नी ल्यूडमिला से तलाक हो गया था। इसी वर्ष अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका शेड्यूल इतना व्यस्त रहता है कि वह सिर्फ एक माह में दो बार ही अपनी बेटियों से मिल पाते हैं।

रूस में ही हुई बेटियों की पढ़ाई
पुतिन की मानें तो उनकी बेटियों ने रूस में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है और दोनों रूस में ही रहती हैं। घर में तीनों की मुलाकात होती है। वर्ष 2014 में जब यूक्रेन संकट के दौरान मलेशिया का एक पैसेंजर जेट हादसे का शिकार हो गया था तब खबरें आई थीं कि मारिया को नीदरलैंड स्थित उनका घर छोड़ देने का आदेश दिया गया था।

पुतिन देते हैं सुरक्षा कारणों का हवाला
राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले दिनों आए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी दोनों बेटियां तीन यूरोपियन भाषाओं में निपुण हैं। साथ ही वह यह कहते हैं कि सुरक्षा कारणों की वजह से वह बेटियों के बारे में और जानकारी नहीं दे सकते हैं।

क्रेमलिन कर रहा है कैटरीना का मदद
पुतिन की बेटी कैटरीना जिस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, उस पर यह आरोप भी लगा है कि उस प्रोजेक्ट को सरकार की ओर से मदद दी जा रही है। हालांकि हर बार इन खबरों से पुतिन ने इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications