#MeToo: इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अली जफर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बताया कब हुआ ऐसा
नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई सफल फिल्में कर चुके पाकिस्तानी एक्टर और गायक अली जफर पर पाकिस्तान की ही एक एक्ट्रेस-सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शफी ने #MeToo कैंपेन से जुड़ते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है। मीशा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि मेरा मानना है कि यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव को साझा करके मैं चुप्पी की संस्कृति को तोड़ सकती हूं, जो हमारे समाज में बसी हुई है। जो हमारे समाज में बसी हुई है। इस पर बोलना इतना आसान नहीं है, लेकिन चुप रहना भी मुश्किल है। मेरा अंतरात्मा अब और इसकी इजाजत नहीं दे। ट्वीट के आखिरी में उन्होंने हैशटैग मीटू लिखा है।

मीशा ने फोटो भी शेयर की और बतायी पूरी कहानी
बता दें कि इसका सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि मीशा ने बकायदा एक फोटो पोस्ट करते हुए अली जफर पर आरोप लगाया कि ये सब इसलिए गंभीर है क्योंकि उनके साथ ये सब तब नहीं हुआ जब वो इस फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही थी और वो जवान थी। बल्कि उनके साथ ये तब हुआ जब वो पूरी तरह से अपने पैरो पर खड़ी हो चुकी थी और वो एक सशक्त महिला बन चुकी थी। आगे बोलते हुए मीशा कहती है कि उनके साथ ये तब हुआ जब वो मां बन चुकी थी।

अली ने एक बार नहीं बल्कि कई बार शारीरिक शोषण की कोशिश की
इस बात से काफी ज्यादा दुखी सिंगर मीशा शफी कहती है कि इस घटना से उनका परिवार काफी ज्यादा दुखी है और शर्म में जी रहा है। उन्होने कहा कि वो अली को बहुत अच्छी तरह से और काफी सालों से जानती है और कई बार उनके साथ स्टेज भी शेयर कर चुकी है। उन्होने कहा कि अली ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उनके साथ शारीरिक शोषण करने की कोशिश की है लेकिन वो ये भी जानती थी कि स्टेज में वो अकेली नहीं है। ये भी पढ़ें- होटल में अंतरंग मिले जोड़े, मायके आई दो बच्चों की मां भी थी
पाकिस्तान में हो रही है जमकर चर्चा
अली जफर पाकिस्तान के बड़े कलाकारों में से एक है और इस समय फिल्म टीफा इन ट्रबल की शूटिंग कर रहे है। बता दें कि ये एक पाकिस्तानी फिल्म है जो लवस्टोरी, थ्रिलर और एक्शन ड्रामा से भरपूर है। हालांकि जब से पाकिस्तानी महिला सिंगर ने ऐसा ट्वीट किया तब से लगातार पाकिस्तानी मीडिया के लिए ये चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि अली जफर ने बॉलीवुड फिल्मों मे भी काम किया है जिसमें उनकी फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। इस फिल्म में अली जफर के साथ कैटरीना कैफ और इमरान भी नजर आए थे और फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था।












Click it and Unblock the Notifications