Video: जी नहीं यह सुनामी नहीं, इस बार जापान में आई है बाढ़

टोक्‍यो। जापान में भारी बारिश की वजह से टोक्‍यो के मूसलाधार बारिश के कारण टोक्यो के उत्तर में स्थित एक शहर जोसो में ऐसे हालात नजर आ रहे हैं जिसके बाद लोगों के दिल में मार्च 2011 में आई भयानक सुनामी की यादें ताजा हो गईं।

tokyo-flood-japan

इस शहर की एक नदी में बाढ़ आने से फंसे करीब 700 लोग बचावकर्मियों का इंतजार कर रहे हैं और कम से कम 12 लोग लापता हो गए हैं। गुरुवार को टीवी फुटेज में बाढ़ के कारण कई मकान ढहते दिखाए गए।

फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बाढ़ की चपेट में आए जोसो सिटी के लोग मदद की आस में अपने घरों पर खड़े होकर कपड़ों से इशारा कर रहे हैं। इस शहर में 65,000 लोग रहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 32 वर्ग किलोमीटर का इलाका और 6500 मकान इस बाढ़ की चपेट में आ गए।

'क्योदो' और 'जीजी प्रेस' के अनुसार नेशनल पुलिस एजेंसी ने बताया कि यहां के समय के अनुसार रात 11 बजे तक करीब 690 लोग बचावकर्मियों का इंतजार कर रहे थे। प्रांतीय सरकार के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 12 लोग लापता हो गए हैं।

जापान के पश्चिमोत्तर में आई मूसलाधार बारिश के बाद 1,00,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाने की सलाह दी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने जोसो और इबाराकी प्रांत के अन्य हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

निकटवर्ती तोचिगी प्रांत में अधिकारियों ने 90,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दिया है, जबकि अन्य 1,16,000 लोगों को अपने घर छोड़ने की सलाह दी गई है। क्योदो ने बताया कि तोचिगी में भूस्खलन के कारण एक महिला की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+