इटली के अस्पताल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 200 लोगों को निकाला बाहर, गर्भवती महिला और बच्चे शामिल
Fire Breaks Out Italy Hospital: अंतरराष्ट्रीय जगत से इस वक्त बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। इटली में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटली के टिवोली में हुआ है। टिवोली में एक अस्पताल में आग लगने से यह हादसा हुआ है। हादसे में कम से कम तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
रॉयटर्स के मुताबिक, अस्पताल में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने 200 लोगों को मौत के मुंह से निकाला। जिनमें से एक गर्भवती महिला और कई बच्चे भी शामिल थे।

बताया जा रहा कि अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी की बेस्ट फ्रेंड मेलोनी ने शी जिनपिंग को दिया जोर का झटका, चीन के BRI प्रोजेक्ट से बाहर निकला इटली












Click it and Unblock the Notifications