धमाकों से दहला पाकिस्तान का सियालकोट, सेना के हथियारों के गोदाम में लगी भीषण आग
रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई है।
इस्लामाबाद, मार्च 20: पाकिस्तान में एक बार फिर से भीषण बम धमाका हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बम धमाका उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट शहर में हुआ है और बताया जा रहा है कि, ये बम धमाका काफी ज्यादा खतरनाक है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, सेना के हथियारों के गोदाम में आग लगी है, जिसके बाद लगातार धमाके हो रहे हैं।

सियालकोट मे बम धमाका
रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई है। द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि, " उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमारे की खबर। प्रारंभिक संकेत हैं कि यह एक गोला बारूद भंडारण क्षेत्र है। एक बड़ी आग जल रही है। कारण अभी तक असत्यापित है।" आपको बता दें कि, अभी कितने लोग मारे गये हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
(developing story)












Click it and Unblock the Notifications